भोपाल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल : विधानसभा अध्यक्ष ने किया आनंदम हॉस्पिटल का शुभारंभ
Bhopal News : आनंदम हॉस्पिटल लोकार्पण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए।
Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल में आनंदम हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ अन्य प्रमुख अतिथियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकीय टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, एक्टर मनोज जोशी समेत अन्य शामिल हुए।

विधानसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएँ
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आनंदम हॉस्पिटल के शुभारंभ पर अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना जरूरी है। नए अस्पताल की शुरुआत इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है।

गुणवत्तापूर्ण इलाज पर जोर
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा देने की प्रतिबद्धता जताई। इस पहल से भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
हॉस्पिटल में मिलेंगी ये सुविधाएं
- न्यूरोलॉजी – मस्तिष्क, रीढ़ और तंत्रिका तंत्र की समग्र देखभाल
- इंटरवेंशनल न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोरेडियोलॉजी – इमेज-गाइडेड, न्यूनतम चीरा आधारित मस्तिष्क एवं स्ट्रोक उपचार
- कार्डियो-थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी – हृदय, फेफड़ों और रक्त वाहिकाओं के लिए विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा
- जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थ्रोस्कोपी – सटीक जोड़ प्रत्यारोपण एवं आर्थ्रोस्कोपी द्वारा सक्रिय जीवन की पुनस्थापना
- नेफ्रोलॉजी – संपूर्ण किडनी देखभाल एवं डायलिसिस सेवाएं
- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी – पाचन तंत्र एवं यकृत (लिवर) की उन्नत देखभाल
- इंटरनल मेडिसिन – वयस्कों की समग्र चिकित्सा देखभाल
- न्यूरोसर्जरी – मस्तिष्क, रीढ़ और नसों की सटीक शल्य चिकित्सा
- क्लिनिकल एवं निवारक कार्डियोलॉजी – स्वस्थ और मजबूत हृदय के लिए सक्रिय एवं निवारक देखभाल
- बाल हृदय रोग एवं कार्डियक सर्जरी – बच्चों के हृदय के लिए विशेष कार्डियक देखभाल एवं शल्य चिकित्सा
- पैर एवं टखने की विशेष सर्जरी – पैर एवं टखने की गतिशीलता हेतु सटीक शल्य चिकित्सा समाधान
- यूरोलॉजी – उन्नत एवं न्यूनतम चीरा आधारित मूत्ररोग चिकित्सा
- पल्मोनोलॉजी एवं श्वसन रोग चिकित्सा – उन्नत श्वसन एवं फेफड़ों की चिकित्सा
- प्रसूति एवं स्त्री रोग – महिलाओं के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं
- स्पाइन सर्जरी – जटिल रीढ़ संबंधी समस्याओं के लिए उन्नत शल्य चिकित्सा समाधान
- इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी – जटिल हृदय रोगों के लिए न्यूनतम चीरा आधारित उपचार समाधान
- ऑर्थोपेडिक्स एवं ट्रॉमा – सटीक एवं उन्नत शल्य चिकित्सा द्वारा गतिशीलता की पुनस्थापना
- क्रिटिकल केयर – गंभीर एवं जीवन-रक्षक स्थितियों के लिए 24x7 गहन चिकित्सा सेवा
- गैस्ट्रो साइंसेज़ – पाचन एवं जठरांत्र स्वास्थ्य के लिए व्यापक देखभाल
- जनरल सर्जरी – न्यूनतम चीरा तकनीकों के साथ उन्नत शल्य चिकित्सा देखभाल
- आपातकालीन चिकित्सा सेवा – 24×7 – त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया, विशेषज्ञ देखभाल एवं उन्नत जीवन रक्षक सहायता
- रेडियोलॉजी – सटीक एवं समय पर निदान हेतु उन्नत इमेजिंग
- फिजियोथेरेपी, पुनर्वास एवं पोषण – बेहतर रिकवरी, गतिशीलता की बहाली और संपूर्ण स्वास्थ्य को सशक्त बनाना
- प्रयोगशाला चिकित्सा – सटीक चिकित्सकीय निर्णयों हेतु विश्वसनीय नैदानिक जांच
- प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण सर्जरी – शरीर की संरचना, कार्यक्षमता एवं आत्मविश्वास की विशेषज्ञ पुनर्स्थापना
- दंत चिकित्सा एवं इम्प्लांटोलॉजी – उन्नत दंत एवं मुख स्वास्थ्य सेवाएं
- मिनिमली एक्सेस सर्जरी – न्यूनतम चीरे और कम रिकवरी समय के साथ उन्नत शल्य चिकित्सा समाधान
- मुख एवं मैक्सिलोफेशियल शल्य चिकित्सा – मुख, जबड़े एवं चेहरे की जटिल समस्याओं के लिए उन्नत शल्य चिकित्सा सेवाएं

