Balod Minor Rape : बालोद में 2 बच्चियों से रेप, चुप रहने दिए 50 रुपए; 24 घंटे में पुलिस ने की गिरफ्तारी

Balod Minor Rape : पुलिस के अनुसार, आरोपी मजदूरी करने के साथ अपना खेत भी संभालता है। घटना के दिन मासूमों को खेत की ओर ले जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे बच्चियों के साथ देखा था।

Balod Minor Rape : बालोद में 2 बच्चियों से रेप, चुप रहने दिए 50 रुपए; 24 घंटे में पुलिस ने की गिरफ्तारी

Balod Minor Rape : बालोद। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बालोद जिले से सामने आया है। दो नाबालिग बच्चियों को एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्चियों की उम्र 10 और 12 साल की बताई जा रही है। यह पूरा मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा पूजा वाले दिन आरोपी दोनों बच्चियों को अपनी साइकिल पर बैठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में ले गया। खेत में आरोपी ने मासूमों से रेप किया। किसी को नहीं बताने और चुप रहने के लिए 50 रुपए दिए। घटना के बाद बच्चियों ने अपने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, बीते 17 सितंबर की दोपहर गांव में विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ललित ठाकुर (36) दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल के कैरियर पर बैठाकर दोनों को गमछे से बांधकर एक सुनसान जगह पर ले गया।

यहां आरोपी ललित ठाकुर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए आरोपी ने बच्चियों को 50-50 रुपए भी दिए। बाद में बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

2 बच्चों का पिता है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, आरोपी मजदूरी करने के साथ अपना खेत भी संभालता है। घटना के दिन मासूमों को खेत की ओर ले जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे बच्चियों के साथ देखा था। इसके बाद उन्होंने बच्चियों के परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला सामने आया।

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। एसडीओपी श्रुति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 19 सिंतबर को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।