Yash की Toxic ने 2 दिन में कमाए 190 करोड़, KGF Chapter 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए इतने करोड़
Toxic Movie Box Office Collection : बॉक्स आसिफ पर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तूफानी शुरुआत ली लेकिन ये एक्टर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से अभी दूर है।
Toxic Movie Box Office Collection : एंटरटेनमेंट डेस्क। कन्नड़ स्टार यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म में यश एक दमदार और हिंसक किरदार में नजर आ रहे हैं। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर में करीब ₹190 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
पहले दिन वर्ल्डवाइड ₹150 करोड़
‘टॉक्सिक’ ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन ₹101.10 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दुनियाभर में इसकी ओपनिंग ₹150 करोड़ रही।
फिल्म की शुरुआत यश के फैंस के लिए काफी शानदार रही। पहले दिन की कमाई ने संकेत दे दिया था कि फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगा सकती है।
ALSO READ : Miss Universe India 2026 : 19 साल की Kaziah Liz Mejo बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, केरल की पहली विजेता
दूसरे दिन कम हुई कमाई
दूसरे दिन ‘टॉक्सिक’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। भारत में दूसरे दिन फिल्म ने करीब ₹37.65 करोड़ कमाए।
वहीं दुनियाभर में इसका दूसरे दिन का कलेक्शन करीब ₹40 करोड़ रहा। इस तरह दो दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई करीब ₹190 करोड़ पहुंच गई। अब तीसरे दिन और वीकेंड के कारोबार पर सभी की नजर है।
KGF Chapter 2 है यश की सबसे बड़ी फिल्म
यश के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अभी ‘KGF Chapter 2’ है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें यश के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आए थे।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। IMDb के मुताबिक, ‘KGF Chapter 2’ ने दुनियाभर में करीब ₹1,250 करोड़ का कारोबार किया था। यही आंकड़ा फिलहाल यश की सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड है।
ALSO READ : Asim Riaz के दावों पर Himanshi Khurana का जवाब, बोली- मेरे पास सभी सबूत मौजूद
रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ₹1,060 करोड़ से ज्यादा चाहिए
‘टॉक्सिक’ को यश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए ‘KGF Chapter 2’ का रिकॉर्ड तोड़ना होगा। फिल्म ने दो दिनों में करीब ₹190 करोड़ कमाए हैं। ऐसे में उसे ₹1,250 करोड़ के आंकड़े को पार करने के लिए अभी ₹1,060 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी।
फिल्म की मौजूदा शुरुआत को देखते हुए आने वाले दिनों में इसका प्रदर्शन अहम रहेगा। अब देखना होगा कि ‘टॉक्सिक’ क्या यश की सबसे बड़ी हिट का रिकॉर्ड अपने नाम कर पाती है या नहीं।

