Google Account Security : इन 5 सेटिंग्स से सुरक्षित रखें अपना Google अकाउंट
Google Account Security : Google Account की सुरक्षा के लिए 2-Step Verification सबसे जरूरी फीचर्स में से एक है। इसे चालू करने के बाद लॉगिन के लिए केवल पासवर्ड पर्याप्त नहीं रहता।
Google Account Security : टेक डेस्क। आज Google Account केवल Gmail इस्तेमाल करने का जरिया नहीं है। इसी अकाउंट से Google Photos, Drive, YouTube, Contacts और कई दूसरी सेवाएं जुड़ी रहती हैं। ऐसे में अकाउंट की सुरक्षा कमजोर होने पर निजी फोटो, जरूरी फाइल और दूसरी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। कुछ आसान सेटिंग्स की मदद से Google Account को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकता है।
2-Step Verification करें ऑन
Google Account की सुरक्षा के लिए 2-Step Verification सबसे जरूरी फीचर्स में से एक है। इसे चालू करने के बाद लॉगिन के लिए केवल पासवर्ड पर्याप्त नहीं रहता। यूजर को अतिरिक्त वेरिफिकेशन भी पूरा करना पड़ता है। ऐसे में किसी दूसरे व्यक्ति को आपका पासवर्ड पता चल जाने पर भी अकाउंट में सीधे लॉगिन करना मुश्किल हो जाता है इसलिए इस फीचर को जरूर एक्टिव रखें।
Security Checkup से करें जांच
Google Account में Security Checkup का विकल्प मिलता है। इसकी मदद से अकाउंट से जुड़ी सुरक्षा गतिविधियों की जांच की जा सकती है। यहां आप देख सकते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइस पर लॉगिन है और किन ऐप्स या सेवाओं को इसकी अनुमति मिली हुई है। कोई अनजान डिवाइस दिखाई दे तो उसे तुरंत साइन आउट करना बेहतर है।
कमजोर और पुराने पासवर्ड बदलें
अगर Google Account का पासवर्ड काफी पुराना है या उसे दूसरी वेबसाइटों पर भी इस्तेमाल किया जाता है तो उसे बदल देना चाहिए। एक ही पासवर्ड कई जगह रखने से जोखिम बढ़ जाता है। किसी दूसरी वेबसाइट का डेटा लीक होने पर उसी पासवर्ड से Google Account को भी निशाना बनाया जा सकता है। इसलिए मजबूत और अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
थर्ड-पार्टी ऐप्स की Access हटाएं
कई ऐप और वेबसाइट Google Account से साइन-इन करने की सुविधा देते हैं। इस दौरान उन्हें कुछ जानकारी या अकाउंट की अनुमति मिल सकती है। समय-समय पर इन परमिशन की जांच करें। जिन ऐप्स या वेबसाइट का अब इस्तेमाल नहीं करते, उनकी Access हटा दें। इससे अनावश्यक डेटा एक्सेस का खतरा कम किया जा सकता है।
Recovery Phone और Email अपडेट रखें
Recovery Phone Number और Recovery Email अकाउंट की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। पासवर्ड भूलने या अकाउंट में समस्या आने पर इनकी मदद से दोबारा Access पाने का मौका मिलता है। इसलिए यह जरूर जांचें कि आपका Recovery Number चालू है। Recovery Email भी ऐसा रखें जिसे आप नियमित रूप से इस्तेमाल करते हों।

