Stocks to Watch : 21 सितंबर को खुलेगा शेयर बाजार, यहां देखिये फोकस में रहने वाले स्टॉक्स की लिस्ट
Stocks to Watch : स्टॉक मार्केट का 21 सितंबर से नया कारोबारी हफ्ता शुरू हो जायेगा। इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
Stocks to Watch : बिजनेस डेस्क। स्टॉक मार्केट का 21 सितंबर से नया कारोबारी हफ्ता शुरू हो जायेगा। इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों पर सही तरीके से इन्वेस्ट करने पर तगड़ी कमाई की जा सकती है। कल कारोबार के दौरान इन शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी।
यहां देखिये कल पर फोकस रहने वाले स्टॉक्स की लिस्ट...
- मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Manipal Hospitals Private Limited की ओर से जारी 5,310 करोड़ रुपये के लिस्टेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर को पूरी तरह रिडीम कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह कदम लिस्टिंग के बाद की वित्तीय रणनीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य बैलेंस शीट को मजबूत करना है।
- डिफेंस सेक्टर की नवरत्न PSU Mazagon Dock Shipbuilders ने 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश के दुगराजपट्टनम में ग्रीनफील्ड शिपयार्ड बनाने के लिए National Shipbuilding and Heavy Industries Park-AP के साथ MoU साइन किया। अगले 5 से 7 वर्षों में करीब 45,000 रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद जताई गई है।
- Lenskart Solutions में करीब 2,047.4 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील प्रस्तावित है। Platinum Jasmine A 2018 Trust करीब 682.45 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर शेयर बेच रहा है। यह शुक्रवार के 706.60 रुपये के क्लोजिंग भाव से लगभग 3.5% कम है। ब्लॉक डील के चलते सोमवार को शेयर में गतिविधि देखने को मिल सकती है।
- Maruti Suzuki ने अपने ‘Auto Green Mission’ के तहत Swift, Dzire और Baleno के ऑटोमैटिक S-CNG वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इनमें CNG पावरट्रेन को AMT तकनीक के साथ जोड़ा गया है। बढ़ती इनपुट लागत के बीच कंपनी की इस रणनीति पर बाजार की नजर रहेगी।
- डिफेंस इंजीनियरिंग कंपनी Nibe Limited ने फ्रांस की Naval Group के साथ नेवल शिपबिल्डिंग और डिफेंस टेक्नोलॉजी के लिए MoU किया है। इसमें अंडरवॉटर ड्रोन, सबमरीन सिस्टम, माइन काउंटरमेजर सिस्टम और नेवल वेपन लॉन्चिंग सिस्टम जैसी तकनीकें शामिल हैं।
- FSSAI ने Nestle India के NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 उत्पादों से जुड़े नियमों के कथित अनुपालन मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि दोनों उत्पाद लागू नियमों के अनुरूप हैं और उनके लेबल को FSSAI की एक्सपर्ट कमेटी से मंजूरी मिली थी। इस घटनाक्रम पर सोमवार को शेयर बाजार की नजर रह सकती है।
- सरकारी आयरन-ओर उत्पादक NMDC ने 2047 तक अपने ऑपरेशनल उत्सर्जन को नेट-जीरो करने के लिए तीन चरणों वाला रोडमैप जारी किया है। कंपनी का लक्ष्य परिचालन उत्सर्जन में 90% की सीधी कटौती करना है। इसमें ईंधन और बिजली की खपत से जुड़े Scope 1 और Scope 2 उत्सर्जन शामिल हैं।

