रियाद एयरपोर्ट के पास आग से हड़कंप: काले धुएं का गुबार; उड़ानें प्रभावित
Riyadh Airport : रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईंधन टैंक में आग लगने के बाद काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। कई उड़ानों में देरी और रद्द होने की जानकारी सामने आई।
Riyadh Airport : सऊदी अरब की राजधानी रियाद में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आग की लपटें और काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। घटना से पहले इलाके में धमाकों की आवाज सुनाई देने की भी जानकारी सामने आई।
ईंधन स्टोरेज टैंक में लगी आग
रिपोर्टों के मुताबिक, एयरपोर्ट के पास एक ईंधन स्टोरेज टैंक में आग लगी थी। मौके पर दमकल की टीमों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। टैंक पर सऊदी तेल कंपनी अरामको का लोगो दिखाई दे रहा था। हालांकि, आग किस वजह से लगी, इसकी तत्काल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
عاجل
— هـاشـم ???????? (@Yemen787) September 19, 2026
مطار الرياض يشتعل الأن????
خبر فوری: فرودگاه ریاض در آتش سوخت pic.twitter.com/ilzRqin7XM
हवाई सेवा पर असर
इस घटना का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। जानकारी के मुताबिक रियाद एयरपोर्ट पर उड़ानों में काफी परेशानी देखी गई। कई फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि कुछ उड़ानों को रद्द या दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए उसके सबसे ज्यादा disruption level पर रखा गया था।
इससे पहले सऊदी अधिकारियों ने रियाद और आसपास के इलाकों में हवाई खतरे को लेकर लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट भेजा था। बाद में नागरिक सुरक्षा की ओर से खतरा टलने की जानकारी यानी 'ऑल क्लियर' जारी की गई।
खबरें आ रही है कि सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर कुछ देर पहले हूती मिसाइलों से हमला हुआ। pic.twitter.com/ZIfjawqnmz
— parvez (@ParvenNaz) September 19, 2026
हूतीयों ने किया मिसाइल और ड्रोन से हमला
इसी बीच यमन के हूती समूह ने दावा किया कि उसने रियाद में कुछ संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने भी रियाद की तरफ दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने की बात कही। हालांकि, एयरपोर्ट के पास लगी आग सीधे इसी हमले के कारण लगी थी या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रियाद में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में चल रहे सऊदी अरब और हूती संघर्ष को लेकर तनाव और बढ़ गया है।
Anjali 
