Bigg Boss 20 के Grand Premiere पर कंटेस्टेंट्स की पहली झलक आई सामने, मनोज तिवारी की बेटी उतरी मैदान में
Bigg Boss 20 new season: 6 सितंबर को Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस में कुछ अलग हटकर देखने को मिलेगा। इस नए 20वें सीजन में टेलीविजन, फिल्मों, सोशल मीडिया और रियलिटी शोज से लेकर खेल की दुनिया से 16 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं।
Bigg Boss 20 new season : करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के साथ वापसी कर चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस में कुछ अलग हटकर देखने को मिलेगा। 6 सितंबर को Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। सोशल मीडिया पर शुरू से Bigg Boss 20 के धमाकेदार प्रोमोज की खूब चर्चा थी। वहीं, अब सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की पहली झलक से फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।

सलमान 17वीं बार 'बिग बॉस' को होस्ट कर रहे
एक तरफ जहां सलमान 17वीं बार 'बिग बॉस' को होस्ट कर रहे हैं, वहीं इस नए 20वें सीजन में टेलीविजन, फिल्मों, सोशल मीडिया और रियलिटी शोज से लेकर खेल की दुनिया से 16 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। शो के प्रीमियर में हर किसी की झलक भी दिख गई। इस बार 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में Arishfa Khan, Kanika Mann, ScoutOp उर्फ tanmay singh, Mahhi Vij, Mary Kom, Amrapali Dubey, Gullu उर्फ kushal tanwar, Isha Rikhi, uditi singh, Love Gill, aman gandhi, 'पंचायत' फेम asif khan, Qazi Touqeer, Yung DSA, rhiti tiwari और rohid khan शामिल हैं।

नया ट्विस्ट 'वरदान' चर्चा में
‘Bigg Boss 20’ इस बार अपनी नई थीम और नए घर की वजह से तो चर्चा में है ही, इसी के साथ गेम में 'वरदान' के एक नए ट्विस्ट को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। 'वरदान' को कंटेस्टेंट्स को 'एक्स्ट्रा जीवन दान' देने के रूप में देखा जा रहा है। यह उन्हें एलिमिनेशन से बचाएगा। सलमान खान ने शो में इसका खुलासा किया था, हालांकि इसे जीतना होगा। मेकर्स ने प्रीमियर से पहले पिछले सीजन की तरह 'फैंस का फैसला' कॉन्सेप्ट भी वापस लाया है, जहां जनता ने लव गिल और रिया अहीर में से लव को चुनकर कंटेस्टेंट बनाने का मौका दिया।
मनोज तिवारी की बेटी भी है मैदान में
बीजेपी नेता और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति भी इस बार बिग बॉस में हिस्सा ले रही हैं। 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड प्रीमियर में रीति की एंट्री को इमोशनल और मनोरंजक, दोनों अंदाज में पेश किया गया। उनके पिता मनोज तिवारी भी मंच पर मौजूद रहे और उन्होंने अपनी बेटी को शो के सफर के लिए विदा किया। मनोज ने रीति को सलाह दी कि घर के अंदर अपनी असली पहचान बनाए रखें और ईमानदारी के साथ खेलें।

कौन हैं रीति तिवारी?
रीति तिवारी का जन्म 23 जून 2001 को मुंबई में हुआ था। वह मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। हालांकि, दोनों 2011 में अलग हो गए। रीति ने अपना अधिकांश समय अपनी मां के साथ मुंबई में बिताया, लेकिन अपने पिता और उनके परिवार के साथ भी उनका रिश्ता कायम रहा। यही वजह है कि वह अक्सर अपने पिता के साथ पारिवारिक और सार्वजनिक मौकों पर नजर आती रही हैं। रीति को बचपन से ही लेखन, संगीत और कला की तरफ रुचि रही। समय के साथ उन्होंने सामाजिक कार्य और उद्यमिता में भी दिलचस्पी विकसित की। इस तरह उनका करियर केवल मनोरंजन की दुनिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की।
Anjali 
