चाय-कॉफी को करो बाय-बाय: इसे छोड़ने के 10 दिन बाद क्या होता है, जानें शरीर में होते हैं कौन से बदलाव?  

अगर आप चाय और कॉफी पीना छोड़ देते हैं, तो शुरुआती दिनों में सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। लेकिन 10 दिनों के भीतर शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। ज्यादा कैफीन से दूरी शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

चाय-कॉफी को करो बाय-बाय: इसे छोड़ने के 10 दिन बाद क्या होता है, जानें शरीर में होते हैं कौन से बदलाव?   

सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी के बिना अधूरी लगती है। कई लोग दिनभर फ्रेश रहने के लिए बार-बार कैफीन लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कुछ दिनों के लिए चाय-कॉफी छोड़ दी जाए तो शरीर में क्या बदलाव होते हैं? शुरुआत के कुछ दिन मुश्किल जरूर हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे शरीर खुद को नए तरीके से ढालने लगता है। आइए जानते हैं 10 दिनों में शरीर में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं?

पहले 1-2 दिन सिरदर्द और थकान महसूस

अगर आप रोजाना ज्यादा चाय या कॉफी पीते हैं और अचानक इसे बंद कर देते हैं, तो पहले 1-2 दिनों में शरीर कैफीन की कमी महसूस करने लगता है। इस दौरान सिरदर्द, थकान, ज्यादा नींद आना और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई लोगों का काम में मन भी कम लगने लगता है। यह कैफीन छोड़ने के बाद होने वाला सामान्य असर माना जाता है।

तीसरा-चौथा दिन नींद बेहतर होने लगती है

चाय और कॉफी छोड़ने के तीसरे-चौथे दिन शरीर धीरे-धीरे नई आदत के अनुसार खुद को ढालने लगता है। इस दौरान कई लोगों की नींद पहले से बेहतर होने लगती है। रात में जल्दी नींद आने लगती है और बार-बार उठने की परेशानी भी कम हो सकती है। साथ ही शरीर ज्यादा शांत और रिलैक्स महसूस करने लगता है।

पांचवें-छठवें दिन पेट को राहत मिलेगी

चाय और कॉफी छोड़ने के पांचवें-छठे दिन पेट से जुड़ी परेशानियों में राहत महसूस हो सकती है। ज्यादा कैफीन लेने से कई लोगों को गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है। ऐसे में जब कैफीन कम होता है, तो पेट हल्का लगने लगता है, एसिडिटी कम हो सकती है और भूख भी धीरे-धीरे सामान्य होने लगती है।

सातवें-आठवें दिन शरीर बिना कैफीन के भी खुद को एक्टिव रखता है

चाय और कॉफी छोड़ने के सातवें-आठवें दिन शरीर बिना कैफीन के भी खुद को एक्टिव रखना सीखने लगता है। शुरुआत में थकान महसूस हो सकती है, लेकिन कुछ दिनों बाद एनर्जी  नेचुरल तरीके से मिलने लगती है। इस दौरान दिनभर शरीर ज्यादा स्थिर महसूस करता है, बार-बार चाय या कॉफी पीने की इच्छा कम होने लगती है और काम पर फोकस भी पहले से बेहतर हो सकता है।

नौवें-दसवें दिन शरीर में खुद बदलाव दिखने लगेंगे

करीब 10 दिन बाद कई लोग खुद में बदलो देखते है जैसे टेंशन कम होना, स्किन ग्लो करना और ज्यादा शांत और हेल्थी महसूस करने लगते है। ज्यादा कैफीन लेना हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, तो आप भी इसे छोड़ कर एक स्वस्थ्य जीवन अपना सकते हैं।