वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक: पीएम मोदी ने जताया दुख
Payal Mehta passed away : वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक निधन की खबर से पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
Payal Mehta passed away : वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। CNN-News18 में Assistant Editor के तौर पर काम कर रहीं पायल मेहता का रविवार तड़के मुंबई में निधन हुआ। उनके अचानक निधन की खबर से पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, पायल मेहता को शनिवार देर रात अचानक बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें करीब रात 2 बजे मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्टों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी नब्ज नहीं मिल रही थी और इलाज शुरू होने से पहले उनका निधन हो गया। उनकी मौत की सटीक चिकित्सकीय वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पायल मेहता संसद, सरकार और बीजेपी से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती थीं। वे संसद की कार्यवाही को नियमित रूप से कवर करती थीं और राष्ट्रीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करती थीं।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायल मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पायल एक मेहनती पत्रकार थीं, जो जमीन से जुड़ी रहीं और अपनी रिपोर्टिंग में राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ लेकर आईं। पीएम मोदी ने उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Payal Mehta Ji was a hardworking journalist who remained firmly connected to the ground, bringing a deep understanding of national issues to her reporting.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2026
Beyond her work, she will be remembered for the kindness and warmth with which she touched so many lives. Her sudden and… pic.twitter.com/4uG7MmzGol
राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पायल मेहता के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि पायल बेहद मेहनती और समर्पित पत्रकार थीं और उन्होंने संसद की कवरेज पूरी प्रतिबद्धता और प्रोफेशनलिज्म के साथ की। राजनाथ सिंह के मुताबिक, संसद सत्र के दौरान पायल सुबह से देर रात तक कार्यवाही पर नजर रखती थीं।
Deeply shocked and saddened to learn about the untimely passing of journalist Payal Mehta. She has left us far too soon.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 20, 2026
Payal was an extremely hardworking and dedicated journalist who covered the Parliament beat with great commitment and professionalism. During Parliament…
राहुल गांधी ने जताया शोक
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पायल मेहता के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने संसद की कवरेज करने वाली पत्रकार पायल मेहता के निधन पर उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Saddened by the untimely demise of journalist Payal Mehta ji, who covered Parliament.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 20, 2026
My sincere condolences to her family, friends and colleagues.
खड़गे ने भी जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पायल मेहता को मेहनती और लगनशील पत्रकार बताते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पायल ने संसद की कवरेज की और जन-मामलों की गहरी समझ रखती थीं। पायल मेहता के अचानक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक है। उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
Deeply saddened by the passing of Payal Mehta ji. A hardworking and diligent journalist, she covered Parliament and had a keen understanding of public affairs. Her untimely passing is deeply distressing.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 20, 2026
My heartfelt condolences to her family, friends and colleagues. May they… pic.twitter.com/YGWN2IvgSY

