कटरीना को ट्रोल करने पर भड़के सलमान: बीच शो में उतारी शर्ट, बोले - अब करो ट्रोल
Bigg Boss 20 : ‘बिग बॉस 20 ’ के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने खास तौर पर प्रेग्नेंसी के बाद फीमेल सेलिब्रिटीज के शरीर को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स पर नाराजगी जताई।
Bigg Boss 20 : आजकल इंटरनेट पर एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को ट्रोल करने की खबरें खूब चर्चा में रहती हैं। शनिवार को ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने सेलिब्रिटीज की ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग को लेकर बात की और ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। हाल ही में अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में शामिल होने पहुंचीं कटरीना कैफ को भी बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। सलमान ने बिना नाम लिए इसी तरह की ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी और एक्ट्रेस का बचाव किया।
कटरीना का किया बचाव
सलमान खान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि किसी महिला का वजन बढ़ने पर उसे ट्रोल करना गलत है। उन्होंने कहा, “किसी महिला का वजन बढ़ता है और फिर वही बातें होने लगती हैं कि मोटी हो गई है, भद्दी लग रही है। आप क्यों प्रेग्नेंट महिलाओं को ट्रोल करते हैं? प्रेग्नेंट होने के बाद हर महिला का वजन बढ़ता है। जब वो पिक्चर में वापस आएंगी तो फिट आ जाएंगी। अभी वो अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।” सलमान की इन बातों को सोशल मीडिया यूजर्स कटरीना कैफ की हालिया ट्रोलिंग से जोड़कर देख रहे हैं।
he didn’t have to… but he did salman took a stand for katrina <3#BiggBoss20
— ً (@altmalang) September 19, 2026
pic.twitter.com/2aGlWTqeyu
शो के बीच सलमान ने उतारी शर्ट
सलमान खान ने खुद की उम्र और लुक को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 60 साल है और अब वह पहले की तरह नहीं दिख सकते। इसके बाद सलमान ने स्टेज पर अपनी काउबॉय हैट, जैकेट और टी-शर्ट उतार दी। उन्होंने अपना मेकअप भी पोंछा और खुद को ही ट्रोलिंग का निशाना बनाते हुए कहा कि अब जितनी ट्रोलिंग करनी है, कर लो।
But why did he do that ????????
— ShingChana???? (@BaanwraDil) September 20, 2026
He is used to take on the trollers head on.. ????
It was just a way to show that, he is not out of the race, HE IS STILL RELEVANT.. ????????#SalmanKhan#BiggBoss20 pic.twitter.com/No2V4F8rzx
सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, “ये जो आप कमेंट करते हो ना, जिस किसी के भी ऊपर, पहले अपनी शक्ल देख लो, अपने मां-बाप की सेहत देख लो पहले, उसके बाद करना ये। चलो ये समझ आता कि पूछो मुझसे कि भाई आपने वजन बढ़ा लिया है या घटा लिया है, लेकिन मजाक उड़ाना हर किसी का... अब करो जितनी ट्रोलिंग करनी है। फटे हुए जूते भी पहनता हूं, वो भी पहनकर आऊंगा अगली बार।”
ट्रोलिंग से होने वाली मानसिक परेशानी पर भी बोले सलमान
सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग से होने वाली मानसिक परेशानी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों की वजह से कई लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं और कुछ मामलों में आत्महत्या तक की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म या कलाकार का काम पसंद नहीं आया तो उसकी आलोचना की जा सकती है, लेकिन गाली-गलौज और व्यक्तिगत टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। सलमान ने कहा कि लोग यह कह सकते हैं कि किसी कलाकार का काम अच्छा नहीं लगा या फिल्म पसंद नहीं आई, लेकिन किसी की शक्ल, शरीर, उम्र या निजी जिंदगी का मजाक उड़ाना सही नहीं है।

