Nandigram by-election : कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान नहीं कर पाएंगे प्रचार? 3 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में

Nandigram by-election : कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को ममता बनर्जी के समर्थन देने के कुछ देर बाद शुक्रवार 18 सितंबर को गिरफ्तार किया था।

Nandigram by-election : कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान नहीं कर पाएंगे प्रचार? 3 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में

Nandigram by-election : कोलकातापश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। अब अदालत ने उन्हें 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पुराने मामलों में जारी वारंट के आधार पर की गई है। उनके खिलाफ कुल चार गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कही गई है।

तीन हत्या और एक आर्म्स एक्ट का मामला

पुलिस के अनुसार, मिलन प्रधान के खिलाफ जारी चार वारंट में तीन हत्या के मामलों और एक आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत का आदेश दिया गया। नंदीग्राम उपचुनाव के लिए 4 अक्टूबर को प्रचार अभियान का आखिरी दिन है।

राहुल गांधी ने BJP पर लगाया आरोप

मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए बीजेपी पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी और चुनावी मुकाबले में बनी रहेगी। उनके बयान में बीजेपी पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

संचिता प्रधान डे ने वापस लिया नामांकन

इससे पहले ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नंदीग्राम उपचुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया था। शुक्रवार को वह अपने पति के साथ राज्य सचिवालय नबन्ना पहुंचीं और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया।

ममता ने मिलन प्रधान को दिया समर्थन

संचिता प्रधान डे के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया। नंदीग्राम उपचुनाव में यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 19 सितंबर बताई गई थी।