दीपिका और रणवीर के घर आई नन्ही परी: दूसरी बार मां बनीं दीपिका, बधाई का सिलसिला जारी
Deepika Blessed With Baby Girl : दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनी है। दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया के जरिये रणवीर-दीपिका यह न्यूज़ शेयर की।
Deepika Blessed With Baby Girl : गणेश उत्सव के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की, जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
दूसरी बार मां बनीं दीपिका
19 सितंबर का दिन रणवीर और दीपिका के लिए बेहद खास और यादगार बन गया है। दीपिका आज दूसरी बार मां बनी हैं। कपल ने शनिवार को अपनी नन्ही बेटी का स्वागत किया। बेटी के जन्म के बाद दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वे दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। उनकी बड़ी बेटी दुआ अब बड़ी बहन बन गई हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में कपल ने बच्ची के पैरों के निशान वाली तस्वीर साझा की है। इसके साथ नजर वाले इमोजी भी बनाए गए हैं। पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।
इससे एक दिन पहले दीपिका और रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि शायद दीपिका की डिलीवरी जल्द होने वाली है। इसके अगले ही दिन दीपिका ने बेटी को जन्म देकर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा कर दी।
सेलेब्स ने दी बधाई
दीपिका और रणवीर की खुशखबरी सामने आने के बाद बॉलीवुड जगत से भी उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट पर श्रेया घोषाल, मल्लिका दुआ, कृति खरबंदा, कृति सेनन, हुमा कुरैशी और सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है।
अप्रैल में दी थी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर
दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल 2026 को इंस्टाग्राम पर एक प्यारे से पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। तस्वीर में उनकी बेटी दुआ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई थीं, जबकि दीपिका और रणवीर ने उसके हाथों को थाम रखा था। पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा था, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं! आप सभी के आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।”
अब बेटी के जन्म के साथ ही दीपिका और रणवीर का परिवार चार सदस्यों का हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं।
Anjali 
