Tesla Roadster Launch : टेस्ला रोडस्टर 2.0 का लॉन्च 1 अक्टूबर को, मस्क बोले- ‘गो फॉर लॉन्च’, कार में मिल सकते हैं थ्रस्टर्स
Tesla Roadster Launch : कंपनी का फोकस केवल स्पीड पर नहीं है। कार को खास डिजाइन और नई तकनीक के साथ पेश करने की तैयारी है। इसके कई फीचर्स को फिलहाल गोपनीय रखा गया है।
Tesla Roadster Launch : Tesla अपनी सेकेंड जनरेशन Roadster स्पोर्ट्स कार को 1 अक्टूबर को पेश कर सकती है। कंपनी ने X पर “Go for Launch” संदेश के साथ एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में 10.01 की तारीख दिखाई गई है। नई Roadster को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके संभावित थ्रस्टर सिस्टम की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें कोल्ड गैस थ्रस्टर्स मिल सकते हैं। इनकी मदद से कार को थोड़े समय के लिए हवा में उठाने या परफॉर्मेंस बढ़ाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
2017 में हुआ था पहली बार ऐलान
Tesla ने दूसरी पीढ़ी की Roadster को नवंबर 2017 में पेश किया था। उस समय इसे 2020 तक बाजार में लाने की उम्मीद थी। हालांकि, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी चुनौतियों के कारण प्रोजेक्ट में लगातार देरी हुई। अब करीब आठ साल बाद कार के नए अवतार को पेश करने की तैयारी है। कंपनी ने अभी तक इसके सभी फीचर्स और तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
New Tesla Roadster Unveil 10.01 https://t.co/9J3YPT25fm
— Elon Musk (@elonmusk) September 13, 2026
पुराने मॉडल से अलग होगा नया डिजाइन
टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tesla ने 2017 में दिखाए गए Roadster के डिजाइन में बड़े बदलाव किए हैं। नई कार को पहले वाले मॉडल की तुलना में ज्यादा अपग्रेडेड और अलग लुक दिया जा सकता है। कंपनी का फोकस केवल स्पीड पर नहीं है। कार को खास डिजाइन और नई तकनीक के साथ पेश करने की तैयारी है। इसके कई फीचर्स को फिलहाल गोपनीय रखा गया है।
लॉन्च में देरी पर Musk और Altman भिड़े थे
Roadster की लंबी देरी को लेकर Elon Musk और OpenAI CEO Sam Altman के बीच सोशल मीडिया पर बहस भी हो चुकी है। Altman ने दावा किया था कि बुकिंग के बाद वर्षों तक इंतजार करना काफी लंबा समय है। उन्होंने बुकिंग फीस का भी जिक्र किया था। Musk ने जवाब में कहा था कि Altman की बुकिंग फीस पहले ही वापस की जा चुकी है। इससे Roadster की डिलीवरी में हो रही देरी एक बार फिर चर्चा में आ गई थी।
बाजार में आने में लग सकता है और समय
1 अक्टूबर को कार के अनवील होने के बाद भी ग्राहकों तक पहुंचने में समय लग सकता है। Musk पहले कह चुके हैं कि प्रोडक्शन शुरू होने में 12 से 18 महीने लग सकते हैं। इसका मतलब है कि अनवील के बाद भी कार की वास्तविक बिक्री और डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। Tesla की यह कार कंपनी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानी जाती है।
पहली Roadster से जुड़ी है खास कहानी
Tesla की पहली कार भी Roadster ही थी। इसे Lotus की कार के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया था। हालांकि, Musk चाहते थे कि कार केवल इलेक्ट्रिक होने तक सीमित न रहे। उन्होंने डिजाइन और परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया। दरवाजों, सीटों, हेडलाइट्स और बॉडी जैसे हिस्सों में बड़े बदलाव कराए गए। कार में कार्बन फाइबर बॉडी और इलेक्ट्रिक डोर हैंडल जैसी चीजें भी शामिल की गईं।
Roadster ने बदली Tesla की पहचान
इन बदलावों से पहली Roadster की लागत और इसे तैयार करने में लगा समय बढ़ गया। कंपनी को कई नए पार्ट्स के लिए नए सप्लायर्स भी तलाशने पड़े। 2006 में इसके प्रोटोटाइप को पेश किया गया था। कार अपनी तेज रफ्तार के कारण भी चर्चा में आई।
यह करीब चार सेकंड में 0 से 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती थी। अब नई Roadster से Tesla एक बार फिर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की दुनिया में बड़ा प्रभाव डालने की कोशिश कर रही है।

