Offline Live Translate : बिना Wi-Fi और मोबाइल डेटा के चलेगा Google Translate, इन Pixel फोन में मिला फीचर
Offline Live Translate : Google ने लाइव ट्रांसलेट में ऑफलाइन सपोर्ट जोड़ा है। इसकी मदद से चुनिंदा Pixel फोन में बिना मोबाइल डेटा या Wi-Fi के बातचीत का ट्रांसलेशन किया जा सकेगा।
Offline Live Translate : टेक डेस्क। अगर आप विदेश यात्रा करते हैं या अक्सर ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर रहती है, तो Google Translate का नया फीचर आपके लिए उपयोगी हो सकता है। Google ने लाइव ट्रांसलेट में ऑफलाइन सपोर्ट जोड़ा है। इसकी मदद से चुनिंदा Pixel फोन में बिना मोबाइल डेटा या Wi-Fi के दो भाषाओं के बीच लाइव बातचीत का ट्रांसलेशन किया जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा अभी सभी Android फोन के लिए उपलब्ध नहीं है।
इन Pixel फोन में मिलेगा फीचर
Google के मुताबिक ऑफलाइन लाइव ट्रांसलेशन फिलहाल Pixel 9, Pixel 10 और Pixel 11 सीरीज में उपलब्ध है। Pixel 8 या उससे पुराने मॉडल और Samsung Galaxy, OnePlus, Motorola जैसे दूसरे Android फोन में Live Translate का सामान्य फीचर मौजूद हो सकता है, लेकिन ऑफलाइन मोड फिलहाल उपलब्ध नहीं है। पुराने Pixel मॉडल को इसमें शामिल नहीं करने की वजह Google ने स्पष्ट नहीं की है।
10 भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट
ऑफलाइन लाइव ट्रांसलेशन में फिलहाल 10 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। इनमें English, Hindi, French, German, Italian, Spanish, Portuguese, Russian, Swedish, Japanese और Indonesian शामिल हैं। हालांकि, इन भाषाओं के बीच हर कॉम्बिनेशन में सीधे ट्रांसलेशन नहीं किया जा सकता। उदाहरण के लिए Spanish से French ट्रांसलेशन के लिए English को बीच की भाषा के तौर पर इस्तेमाल करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें भाषा पैक
फीचर इस्तेमाल करने से पहले संबंधित भाषा का पैक फोन में डाउनलोड करना होगा। इसके लिए Google Translate ऐप खोलकर Live Translate पर जाएं। इसके बाद भाषा की लिस्ट में उपलब्ध विकल्प देखें। जिन भाषाओं के साथ “Live & Text” लिखा होगा, उन्हें ऑफलाइन इस्तेमाल किया जा सकता है। अपनी जरूरत की भाषा के सामने दिए Download आइकन पर टैप करके पैक सेव कर लें।
यात्रियों के लिए उपयोगी फीचर
Google Translate का Live Translate बोले गए शब्दों को पहचानकर रियल टाइम में दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करता है। इसे बिना हेडफोन या वायरलेस ईयरबड्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इंटरनेट के बिना यह सुविधा एयरपोर्ट, ट्रेन, मेट्रो या दूरदराज के इलाकों में खास तौर पर उपयोगी हो सकती है, जहां नेटवर्क कनेक्टिविटी कमजोर रहती है।

