Weekend Health Tips : वीकेंड पर सारा दिन बिस्तर पर पड़े रहते हैं? शरीर पर पड़ सकता है ये असर

Weekend Health Tips : वीकेंड पर ज्यादा देर तक बिस्तर पर पड़े रहना और शारीरिक गतिविधि कम करना शरीर की फिटनेस, नींद और मूड को प्रभावित कर सकता है।

Weekend Health Tips : वीकेंड पर सारा दिन बिस्तर पर पड़े रहते हैं? शरीर पर पड़ सकता है ये असर

Weekend Health Tips : पूरे हफ्ते काम, पढ़ाई और दूसरी जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने के बाद वीकेंड पर आराम करने का मन करता है। ऐसे में कई लोग शनिवार या रविवार का ज्यादातर समय बिस्तर पर लेटकर बिताते हैं। कुछ समय आराम करना शरीर और दिमाग के लिए जरूरी है, लेकिन अगर हर वीकेंड लंबे समय तक बिना हिले-डुले बिस्तर पर ही समय बिताया जाए, तो इसका असर शरीर की एक्टिविटी, नींद और मूड पर पड़ सकता है।

मांसपेशियों पर पड़ता है असर

शरीर को लंबे समय तक एक ही स्थिति में रखने से मांसपेशियों की सक्रियता कम हो जाती है. अगर यह आदत नियमित बनी रहे और रोजाना शारीरिक गतिविधि बहुत कम हो तो समय के साथ मांसपेशियों की ताकत और शरीर की फिटनेस प्रभावित होने लगती है. वीकेंड पर कुछ घंटों का आराम सही होता है. हालांकि पूरे दिन कुछ न करना गलत आदत होती है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाती है

कैलोरी खर्च कम होने से बढ़ सकता है वजन का जोखिम

बिस्तर पर पड़े रहने से शरीर की रोजाना होने वाली छोटी-छोटी गतिविधियां कम हो जाती हैं। चलना, सीढ़ियां चढ़ना, घर के काम करना और बाहर जाना जैसी गतिविधियां भी दिनभर में ऊर्जा खर्च करने में योगदान देती हैं। जब ऐसी गतिविधियां कम हो जाती हैं और खाने-पीने की मात्रा पहले जैसी रहती है, तो लंबे समय में वजन बढ़ने का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए वीकेंड पर भी थोड़ी देर पैदल चलना या अपनी क्षमता के अनुसार हल्की एक्सरसाइज करना बेहतर विकल्प है।

ज्यादा सोने से बिगड़ सकता है नींद और मूड का रूटीन

अगर पूरे हफ्ते नींद पूरी नहीं हुई है, तो वीकेंड पर कुछ ज्यादा आराम करना शरीर की थकान कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा देर तक सोना या दिन में लंबी झपकी लेना रात की नींद को प्रभावित कर सकता है। इससे सोने और जागने का रूटीन बिगड़ सकता है।

वहीं, शारीरिक गतिविधि कम होने और पूरे दिन कमरे में रहने से कुछ लोगों को सुस्ती और कम ऊर्जा महसूस हो सकती है। इसके मुकाबले थोड़ी देर बाहर टहलना, धूप में समय बिताना या परिवार-दोस्तों के साथ एक्टिविटी करना शरीर और मूड दोनों के लिए बेहतर हो सकता है।

वीकेंड को ऐसे बनाएं संतुलित

वीकेंड पर आराम जरूर करें, लेकिन पूरा दिन बिस्तर पर बिताने के बजाय बीच- बीच में उठकर कुछ कदम चलें सुबह या शाम थोड़ी देर बाहर टहलने जाएंघर के काम, हल्की स्ट्रेचिंग या अपनी पसंद का कोई भी काम करेंवहीं सोने की बजाय किताब पढ़े, अगले हफ्ते की प्लानिंग करना बेहतर होता है