राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबे CM शुभेंदु: भक्तों के साथ किया कीर्तन और बजाई ढोलक
CM Shubhendu Adhikari : पश्चिम बंगाल में राधा अष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कीर्तन में हिस्सा लिया। इस दौरान वह भजन गाते, तालियां बजाते और भक्तों के साथ नृत्य करते नजर आए।
CM Shubhendu Adhikari : पश्चिम बंगाल में राधा अष्टमी के अवसर पर कोलकाता के श्री गौड़ीय मठ में धार्मिक आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कीर्तन में हिस्सा लिया। इस दौरान वह भजन गाते, तालियां बजाते और भक्तों के साथ नृत्य करते नजर आए।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राधा अष्टमी के अवसर पर भक्ति गीत गाए। pic.twitter.com/okFBrKFebh
— Yogesh Mishra (@iYogeshMishra) September 19, 2026
गौड़ीय मठ पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
राधा अष्टमी के मौके पर शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के बागबाजार स्थित श्री गौड़ीय मठ पहुंचे। यहां विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन किए। इसके बाद वह कीर्तन में शामिल हुए।
भक्तों के साथ गाया भजन
कार्यक्रम के दौरान शुभेंदु अधिकारी श्रद्धालुओं के साथ भक्ति गीत गाते दिखाई दिए। कीर्तन आगे बढ़ा तो उन्होंने भक्तों के साथ तालियां बजाईं और नृत्य भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ढोलक भी बजाई। उनके इस अंदाज का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के साथ पूरी तरह शामिल होते नजर आ रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राधा अष्टमी के मौके पर श्री गौड़िया मठ बागबाज़ार में भक्तों के साथ नाचते हुए एक जीवंत कीर्तन सत्र में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/pak8W7zkdJ
— Panchjanya (@epanchjanya) September 20, 2026
सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में
गौड़ीय मठ में हुए कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में शुभेंदु अधिकारी को भजन-कीर्तन में शामिल होते देखा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मठ का माहौल भक्तिमय नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
राधा अष्टमी पर मंदिरों में विशेष आयोजन
राधा अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा, भजन और कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। कोलकाता के श्री गौड़ीय मठ में भी इसी अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए।
Anjali 
