PM Modi Birthday : रणबीर- आलिया का PM मोदी को बर्थडे गिफ्ट, BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे
PM Modi Birthday : पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत बीएमसी के 20 स्कूलों को सवांरने का फैसला किया है।
PM Modi Birthday : एंटरटेनमेंट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कपूर और रणवीर कपूर ने सामाजिक पहल से जुड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत बीएमसी के 20 स्कूलों को सवांरने का फैसला किया है। वहीं रणवीर सिंह ने 1,000 लड़कियों की पढ़ाई में मदद करने का ऐलान किया है। इसकी जानकरी उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करके दी है।
एक्ट्रेस आलिया ने की ये पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको आने वाले वर्ष के स्वस्थ और संतुष्टिदायक वर्ष की शुभकामनाएं।
आलिया ने आगे लिखा कि, सेवा संकल्प अभियान की भावना सामूहिक कार्रवाई और वापस देने की अद्भुत दृष्टि को दर्शाती है। इस दिन को चिह्नित करने और इस उद्देश्य का समर्थन करने के लिए, रणबीर और मैं बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की सिफारिशों के अनुसार 20 स्कूलों का नवीनीकरण करने का वादा कर रहे हैं, जिससे हमारे बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने के लिए उज्ज्वल, बेहतर सुसज्जित स्थान बनाने में मदद मिलेगी।
Happy Birthday to our Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji! Wishing you a healthy and fulfilling year ahead. The spirit of #SevaSankalpAbhiyaan reflects a wonderful vision of collective action and giving back. To mark this day and support the cause, Ranbir and I are pledging…
— Alia Bhatt (@aliaa08) September 17, 2026
रणवीर सिंह ने बेटियों की शिक्षा का लिया संकल्प
‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन कर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रणवीर सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक बड़ा सामाजिक संकल्प लेते हुए कहा, ‘गणेश चतुर्थी और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मैं ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़कर 1000 बेटियों की शिक्षा का समर्थन करने का संकल्प लेता हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे बप्पा प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहेगा। ’
क्या है ‘सेवा संकल्प अभियान’?
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया गया है। इसके तहत देशभर में रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और शिक्षा सहायता जैसे अलग-अलग जनकल्याणकारी कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। बॉलीवुड के इन दिग्गज कलाकारों की भागीदारी ने इस अभियान को एक नई ऊर्जा और दिशा दी है।

