Katrina Kaif की बॉडी शेमिंग : सेलेब्स का फूटा गुस्सा, प्रियंका बोली- हमारी ज़िंदगी, हमारा शरीर, हमारी पसंद

Katrina Kaif Body Shaming: कटरीना कैफ बढ़े हुए बजन को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर रही है। इसको लेकर राजनीती से लेकर बॉलीवुड जगत की हस्तिययाँ उनके समर्थन में आ गई।

Katrina Kaif की बॉडी शेमिंग : सेलेब्स का फूटा गुस्सा, प्रियंका बोली- हमारी ज़िंदगी, हमारा शरीर, हमारी पसंद

Katrina Kaif Body Shaming : कटरीना कैफ आजकल अपने बढ़े हुए बजन को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर रही है। हाल ही अम्बानी फॅमिली के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुई कट्रीना के बढ़े हुए वजन को मुद्दा बना दिया गया। अब इसको लेकर राजनीती से लेकर बॉलीवुड जगत की हस्तिययाँ उनके समर्थन में आ गई। पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्ट्रेस का बचाव किया और ट्रोलर्स की आलोचना की। साउथ एक्ट्रेस और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने भी कटरीना का बचाव किया।

प्रियंका ने की ट्रोलर्स की आलोचना

पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, 'प्रिय महिलाओं, वज़न बढ़ने या घटने, अपनी उम्र, लुक, शरीर या स्किन के बारे में उन लोगों को सफ़ाई देने की कोई ज़रूरत नहीं है जिनके पास इन चीज़ों पर कमेंट करने के अलावा कोई काम नहीं है। चाहे आज कैटरीना हों या कल कोई और, हमें किसी को कोई सफ़ाई देने की ज़रूरत नहीं है - हमारी ज़िंदगी, हमारा शरीर, हमारी पसंद।'

एक्ट्रेस-भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने किया बचाव

खुशबू सुंदर पर पोस्ट कर लिखा, 'किसी महिला की उम्र को हमेशा सबके सामने बताने वाली बात क्यों माना जाता है? जैसे ही कोई महिला एक खास उम्र पार करती है, समाज उसे परखने लगता है: "क्या वह अभी भी अपनी जवानी के दौर में है?" "क्या उसने खुद को मेंटेन किया है?" "वह अलग क्यों दिख रही है?" "क्या वह बूढ़ी हो रही है?" लेकिन पुरुषों के मामले में यह जुनून कहाँ होता है? अगर कोई पुरुष गंजा हो जाता है, तो उसे "शानदार" या "डिस्टिंग्विश्ड" माना जाता है। अगर किसी पुरुष की कमर 40 इंच की हो जाती है, तो कोई नहीं पूछता कि उसकी "जवानी का दौर" कहाँ गया। अगर किसी पुरुष के बाल ग्रे या पूरी तरह सफेद हो जाते हैं, तो अचानक वह "सॉल्ट-एंड-पेपर हैंडसम," "मैच्योर" और "आकर्षक" लगने लगता है। जब कोई पुरुष बूढ़ा होता है, तो अनुभव के साथ उसे और आकर्षक बनने की छूट मिलती है। लेकिन जब कोई महिला बूढ़ी होती है, तो अचानक उसकी हर झुर्री, हर किलो वज़न, हर सफेद बाल और शरीर में आया हर बदलाव सार्वजनिक बहस का विषय बन जाता है।

खुशबु ने बताया अपना एक्सपीरियंस

खुशबू ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वजन ज्यादा होने पर उनका मजाक उड़ाया गया और वजन कम करने के बाद उन पर इंजेक्शन लेने के आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि समाज महिलाओं के बारे में कुछ न कुछ कहता रहेगा, लेकिन महिलाओं को हर राय का जवाब देने की जरूरत नहीं है।

कटरीना की ट्रोलिंग पर अली जफर का जवाब

कटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा कि उन्होंने कटरीना को लेकर कई पोस्ट और रील्स देखीं, जिनमें लोग उनके पहले और अब के लुक की तुलना कर रहे हैं।

अली जफर ने कहा कि खासतौर पर पुरुषों को अपने बनाए ब्यूटी पैरामीटर पर दोबारा सोचने की जरूरत है। अगर कोई महिला इन मानकों पर खरी नहीं उतरती, तो उसे गलत समझना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हर इंसान अपने संघर्ष से गुजर रहा होता है, इसलिए हमें दूसरों के साथ संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि खूबसूरती के पैमाने समय के साथ बदलते रहे हैं। जिस तरह महिलाओं से एक खास तरह की बॉडी की उम्मीद की जाती है, उसी तरह पुरुषों से भी सिक्स-पैक की अपेक्षा की जाती है, जो हर किसी के लिए रियलिस्टिक नहीं है।

ऋतिक रोशन ने जताई नाराजगी

कटरीना की ट्रोलिंग के बीच उनके साथ फिल्म बैंग-बैंग में नजर आ चुके ऋतिक रोशन ने नाराजगी जताई है। ऋतिक ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक ऐसी पोस्ट लाइक की है, जिसमें लिखा गया था कि कटरीना बचपन से लोगों का क्रश रही हैं और कई लोग उनकी फिल्में और पोस्टर रखते हैं। लेकिन अब सिर्फ वजन बढ़ने पर कहा जा रहा है कि उनका करियर खत्म हो गया है। हालाँकि ऋतिक द्वारा पोस्ट लाइक किए जाने के बाद कई लोग ये कहते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि कटरीना का बचाव करने वाले पाकिस्तानी एक्टर अली जफर उनसे बेहतर हैं।