‘Hanuman Ansh’ की रफ्तार बरकरार, 'Mirzapur The movie' को दी पछाड़, बजरंगवली का मिल रहा पूरा आशीर्वाद

HANUMAN ANSH UNSTOPPABLE : विशाल चतुर्वेदी की डिरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ फिल्म का क्रेज अब भी लोगो में बरक़रार है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 144 करोड़ का बिजनेस किया है। भारत में फिल्म ने 122. 13 करोड़ की कमाई की है।

‘Hanuman Ansh’ की रफ्तार बरकरार, 'Mirzapur The movie' को दी पछाड़, बजरंगवली का मिल रहा पूरा आशीर्वाद

HANUMAN ANSH UNSTOPPABLE : विशाल चतुर्वेदी की डिरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ फिल्म का  क्रेज अब भी लोगो में बरक़रार है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म नीम करौली बाबा पर आधारित है जिसमे शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली बाबा किरदार निभाया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 144 करोड़ का बिजनेस किया है। भारत में फिल्म ने 122. 13 करोड़ की कमाई की है।

पांचवें सोमवार को 10 करोड़ का कारोबार

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन पांचवें सप्ताह में भी जारी है। फिल्म ने अपने 32वें दिन यानी पांचवें सोमवार को करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस दिन फिल्म के कुल 7,343 शोज लगाए गए थे। हालांकि, सोमवार की कमाई पांचवें रविवार के मुकाबले करीब 56 प्रतिशत कम रही। रविवार को फिल्म ने 7,077 शोज के जरिए 22.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो अब तक का इसका सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन बताया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने 6,055 शोज के जरिए 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, पांचवें शुक्रवार को 5,055 शोज के साथ फिल्म की कमाई करीब 10 करोड़ रुपये रही। यानी फिल्म के पांचवें सप्ताह में शुक्रवार और सोमवार का कलेक्शन लगभग बराबर रहा।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को भी दे रही टक्कर

इस सप्ताह सिनेमाघरों में गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी क्राइम-एक्शन फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने दस्तक दी है। नई रिलीज होने के बावजूद ‘हनुमान अंश’ की कमाई पर इसका खास असर देखने को नहीं मिला। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रविवार को करीब 36 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि रिलीज के तीन दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 132 करोड़ रुपये और भारत में करीब 93.75 करोड़ रुपये बताया गया है।

इसके बावजूद पुरानी रिलीज ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। खास तौर पर दोनों फिल्मों के सोमवार के आंकड़े काफी दिलचस्प हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने अपने पहले सोमवार को करीब 16 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के पांचवें सोमवार को 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यानी दोनों फिल्मों के सोमवार के कलेक्शन में महज 6 करोड़ रुपये का अंतर रहा। पांचवें सप्ताह में भी ‘हनुमान अंश’ का 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन इस बात का संकेत है कि नई फिल्मों की चुनौती के बावजूद दर्शकों के बीच इसकी मांग अभी भी बनी हुई है।

महज 2 करोड़ के बजट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहद कम लागत है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक अपने बजट से 61 गुना से भी ज्यादा कारोबार कर लिया है। फिल्म की शुरुआत हालांकि बेहद सीमित स्तर पर हुई थी। 7 अगस्त को रिलीज के समय इसे महज 25 स्क्रीन मिली थीं और शुरुआती कमाई करीब 10 लाख रुपये बताई गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दर्शकों की संख्या बढ़ती गई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

‘बटवारा 1947’ और ‘आवारा पागल 2’ जैसी फिल्मों से मुकाबले के बावजूद ‘हनुमान अंश’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही। खासतौर पर चौथे सप्ताह में फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जब इसने करीब 61 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। कम बजट में बनी इस फिल्म का यह प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।