Bhopal Spa Center Raid : आशिमा मॉल के Pure Heavens Spa पर रेड, मिलियन वेलनेस सेंटर छापे के बाद सील
Bhopal Spa Center Raid : भोपाल स्थित आशिमा मॉल के Pure Heavens Spa पर पुलिस ने छापा मारा है। इससे पहले बीते दिन मिलियन वेलनेस सेंटर पर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी।
Bhopal Spa Center Raid : मध्य प्रदेश। भोपाल में स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। भोपाल स्थित आशिमा मॉल के स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा है। इससे पहले बीते दिन मिलियन वेलनेस सेंटर पर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद स्पा सेंटर को सील कर दिया गया।
मिसरोद थाना पुलिस ने बताया कि, आशिमां मॉल में Pure Heavens Spa के खिलाफ कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में Pure Heavens Spa सेन्टर मलिक पर भी कार्यवाही करने की बात कही गई है।

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, मिलियन वेलनेस सेंटर को लेकर मिली शिकायत को गंभीरता से लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने सेंटर पर पहुंचकर जांच की। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने सेंटर में संचालित गतिविधियों और उपलब्ध व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी जुटाई। जांच के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर को सील करने की कार्रवाई की।
संदिग्ध गतिविधियों की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान सामने आए तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सेंटर में निर्धारित नियमों के मुताबिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं या नहीं। फिलहाल सेंटर को सील कर दिया गया है और मामले से जुड़े तथ्यों व साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
संचालक पर भी हो सकती है कार्रवाई
मिलियन वेलनेस सेंटर के संचालक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
अन्य स्पा सेंटरों पर भी नजर
एमपी नगर पुलिस इलाके में संचालित अन्य स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। पुलिस के मुताबिक, नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रह सकता है। मिलियन वेलनेस सेंटर पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच के नतीजों पर नजर बनी हुई है।

