Mirzapur The Movie ने सिनेमाघरों में मचाया भौकाल, दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया; Ravi Kishan की एंट्री बनी चर्चा का विषय

Mirzapur The Movie : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके एक्शन और डायलॉग्स की तारीफ की है, तो कुछ दर्शकों को कहानी की रफ्तार और ट्रीटमेंट में कमियां नजर आईं।

Mirzapur The Movie ने सिनेमाघरों में मचाया भौकाल, दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया; Ravi Kishan की एंट्री बनी चर्चा का विषय

Mirzapur The Movie : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। अब फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी शुरुआती प्रतिक्रियाएं साझा करना शुरू कर दिया है। किसी ने इसके एक्शन और डायलॉग्स की तारीफ की है, तो कुछ दर्शकों को कहानी की रफ्तार और ट्रीटमेंट में कमियां नजर आईं।

रवि किशन की एंट्री ने खींचा ध्यान

फिल्म में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu shrama जैसे चर्चित कलाकार एक बार फिर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा Jitendra Kumar, Ravi Kishan और फ्रेंचाइजी से जुड़े कई पुराने चेहरे भी फिल्म का हिस्सा हैं। सबसे ज्यादा उत्सुकता दिव्येंदु शर्मा की मुन्ना भैया के रूप में वापसी को लेकर थी। वहीं, Ravi Kishan ने बब्बुआ यादव का किरदार निभाया है। सोशल मीडिया पर शुरुआती प्रतिक्रियाओं में रवि किशन की एंट्री और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को खास तौर पर चर्चा मिल रही है।

एक्शन और किरदारों को मिल रही तारीफ

फिल्म देखने वाले कई दर्शकों ने इसके एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग्स और बैकग्राउंड स्कोर को पसंद किया है। कुछ लोगों का मानना है कि बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ का अंदाज और ज्यादा प्रभावशाली नजर आता है। खासकर रवि किशन के किरदार को लेकर कई दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, उनकी एंट्री फिल्म की कहानी में नया ट्विस्ट और ऊर्जा लेकर आती है।

फर्स्ट हाफ को लेकर कैसी है राय?

शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म के फर्स्ट हाफ को लेकर भी ज्यादातर दर्शकों का रुख सकारात्मक नजर आया। कुछ लोगों ने इसे दमदार और मनोरंजक बताया, हालांकि कुछ दर्शकों को शुरुआत थोड़ी धीमी लगी। एक राय यह भी सामने आई कि फिल्म आगे बढ़ने के साथ अपनी पकड़ मजबूत करती है। वहीं, एक वर्ग को लगा कि कुछ जगहों पर कहानी को जरूरत से ज्यादा विस्तार से समझाया गया है, जिसके चलते फिल्म की गति प्रभावित होती है।

दर्शकों की राय पूरी तरह एक जैसी नहीं

‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर सोशल मीडिया पर फिलहाल मिली-जुली तस्वीर देखने को मिल रही है। जहां कई दर्शक फिल्म के एक्शन, कलाकारों और ट्रीटमेंट से प्रभावित दिखाई दे रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने कहानी की लंबाई और कुछ हिस्सों की धीमी गति पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल ये सिर्फ शुरुआती दर्शकों की प्रतिक्रियाएं हैं। जैसे-जैसे ज्यादा लोग फिल्म देखेंगे, इसकी कहानी, परफॉर्मेंस और ओवरऑल एंटरटेनमेंट वैल्यू को लेकर तस्वीर और साफ होगी।