आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख, UN सुधार पर PM मोदी का बड़ा संदेश
BRICS के मंच से भारत ने आतंकवाद और संयुक्त राष्ट्र में सुधार को लेकर अपनी बात मजबूती से रखी. पहलगाम आतंकी हमले की BRICS घोषणापत्र में निंदा की गई और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात कही गई. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को अब और टालने से इनकार किया. भारत ने वैश्विक संस्थाओं में ज्यादा प्रतिनिधित्व और बदलती दुनिया के मुताबिक सुधार की जरूरत पर जोर दिया.
Varsha Shrivastava 
