Gold Silver Price Today : चांदी इस हफ्ते 7988 रुपए महंगी, सोना भी 1789 बढ़ा; जानें अपने शहर के ताजा दाम

Gold Silver Price Today : कोटक सिक्योरिटीज के सीनियर के अनुसार, दुनिया के कई केंद्रीय बैंक सोने की खरीद जारी रखे हुए हैं। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी रहने पर सोने की कीमतों को सहारा मिल सकता है।

Gold Silver Price Today : चांदी इस हफ्ते 7988 रुपए महंगी, सोना भी 1789 बढ़ा; जानें अपने शहर के ताजा दाम

Gold Silver Price Today : बिजनेस डेस्क सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत करीब 7,988 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले हफ्ते 11 सितंबर को इसका भाव करीब 2.29 लाख रुपए था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 1.52 लाख रुपए से बढ़कर करीब 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। इस दौरान सोने में करीब 1,789 रुपए की बढ़त दर्ज हुई। 

दिसंबर तक बढ़ सकते हैं भाव

कोटक सिक्योरिटीज के सीनियर वीपी अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, दुनिया के कई केंद्रीय बैंक सोने की खरीद जारी रखे हुए हैं। उनके मुताबिक, वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी रहने पर सोने की कीमतों को सहारा मिल सकता है। उन्होंने अनुमान जताया है कि मौजूदा रुझान जारी रहा तो दिसंबर तक सोना 1.70 लाख रुपए और चांदी 3 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर तक पहुंच सकती है। यह बाजार का अनुमान है, निश्चित कीमत नहीं। 

यहां देखिये आपके शहर में क्या है दाम 

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

24 कैरेट → ₹1,53,727 (रुपए/10 ग्राम)  
22 कैरेट → ₹1,40,814 (रुपए/10 ग्राम)  
18 कैरेट → ₹1,15,295 (रुपए/10 ग्राम)  
14 कैरेट → ₹89,930 (रुपए/10 ग्राम)

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम 24 कैरेट)

दिल्ली → ₹1,54,570  
मुंबई → ₹1,54,420  
कोलकाता → ₹1,54,420  
जयपुर → ₹1,54,570  
भोपाल → ₹1,54,470  
पटना → ₹1,54,470  
लखनऊ → ₹1,54,570  
रायपुर → ₹1,54,420  
अहमदाबाद → ₹1,54,470

इस साल सोना 21 हजार रुपए चढ़ा

2026 में सोने की कीमत में भी अच्छी तेजी दर्ज हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना करीब 1.33 लाख रुपए पर था। अब इसका भाव करीब 1.54 लाख रुपए हो गया है। यानी साल की शुरुआत से कीमत करीब 21 हजार रुपए बढ़ी है। इस तेजी के पीछे निवेश मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता जैसे कारणों का असर देखा जा रहा है।

चांदी में भी उतार-चढ़ाव

चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 के करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर से बढ़कर अब करीब 2.37 लाख रुपए हो गई है। इस साल दोनों धातुओं में तेज उतार-चढ़ाव रहा है। सोने और चांदी ने जनवरी में ऊंचे स्तर भी छुए थे। IBJA के रेट आम तौर पर GST और मेकिंग चार्ज के बिना दिए जाते हैं।