Passport New Rules: सरकार ने बदले बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियम, ट्रैवल करने से पहले जाने लें पूरी डिटेल्स

Child Passport Rules: पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियम बदले, 15 साल से कम उम्र वालों का पासपोर्ट 5 साल तक वैध, 18 साल के हुए तो रिन्यू होगा, 8 साल से कम उम्र वालों को 10% छूट, जानें विदेश मंत्रालय ने के फैसले के बारे में

Passport New Rules: सरकार ने बदले बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियम, ट्रैवल करने से पहले जाने लें पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली। अगर आप ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं तो पासपोर्ट से जुड़े नियमों में हुए बदलाव जरूर जान लें। पासपोर्ट बनवाना जहां महंगा हो गया है, वहीं, बच्चों को लेकर भी नियम बदल गए हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है।

Passports (Amendment) Rules, 2026 के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चों को जारी होने वाले सामान्य 36 पेज के पासपोर्ट की वैधता अब 5 साल या बच्चे के 18 साल की उम्र तक रहेगी। इनमें से जो अवधि पहले पूरी होगी, उसी समय पासपोर्ट की वैधता खत्म हो जाएगी। यह बदलाव Passports Rules, 1980 में किया गया है।

जानें पहले क्या था नियम?

पुराने नियम के मुताबिक 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट 5 साल या बच्चे के 15 साल की उम्र तक वैध रहता था। यानी अगर बच्चा 14 साल की उम्र में पासपोर्ट बनवाता था, तो उसकी वैधता 15 साल की उम्र में ही खत्म हो जाती थी, भले ही पासपोर्ट जारी हुए एक साल ही हुआ हो।

अब 18 साल तक मिल सकता है फायदा

नए नियम में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए उम्र की सीमा 15 साल से बढ़ाकर 18 साल कर दी गई है। उदाहरण के लिए, अगर किसी बच्चे ने 14 साल की उम्र में पासपोर्ट बनवाया है, तो वह पासपोर्ट बच्चे के 18 साल का होने तक वैध रहेगा, क्योंकि उस स्थिति में 5 साल की अवधि पूरी होने से पहले ही 18 साल की उम्र आ जाएगी।

वहीं, अगर कोई बच्चा कम उम्र में पासपोर्ट बनवाता है और 5 साल की अवधि 18 साल की उम्र से पहले पूरी हो जाती है, तो पासपोर्ट की वैधता 5 साल पूरे होने पर समाप्त हो जाएगी। इस तरह नए नियम में 5 साल या 18 साल की उम्र, जो पहले आए, वही अंतिम वैधता सीमा होगी।

बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को 10% छूट

पासपोर्ट की नई शुल्क व्यवस्था में 8 साल से कम उम्र के बच्चों को नए पासपोर्ट के आवेदन पर 10% की छूट जारी रहेगी। 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को भी नए पासपोर्ट आवेदन पर 10% की छूट मिलती रहेगी। यह छूट नए पासपोर्ट आवेदन पर लागू है, री-इश्यू यानी पासपोर्ट दोबारा जारी कराने पर नहीं।

कई पासपोर्ट सेवाओं की फीस में बदलाव

2026 में पासपोर्ट से जुड़ी शुल्क व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। इसमें सामान्य पासपोर्ट के साथ तत्काल सेवा, पासपोर्ट के नवीनीकरण, खोए या खराब पासपोर्ट के बदले नया पासपोर्ट जारी करने और Police Clearance Certificate (PCC) जैसी सेवाएं शामिल हैं। नई व्यवस्था 1 जुलाई 2026 से लागू हुई है।