एशियन गेम्स का हिस्सा नही होने पर छलका Neeraj Chopra का दर्द: LinkedIn पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Neeraj Chopra : ट्रेनिंग के दौरान चोट लगने के कारण इस बार नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं हैं। इसे लेकर नीरज ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना दर्द और निराशा जाहिर की है।

एशियन गेम्स का हिस्सा नही होने पर छलका Neeraj Chopra का दर्द: LinkedIn पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Neeraj Chopra : दो बार ओलिंपिक मैडल जीत चुके नीरज चोपड़ा इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह उनके टखने में लगी लिगामेंट की चोट है, जिसके कारण वह फिलहाल खेलने में असमर्थ हैं। नीरज को ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें एशियन गेम्स में खेलने का मौका गंवाना पड़ा। नीरज चोपड़ा ने इस चोट और एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाने का दर्द लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए साझा किया है।

चोट ने बिगाड़ा पूरा प्लान

नीरज की एशियन गेम्स से बहुत बहुत अच्छी यादे जुडी है। 2018 जकार्ता और 2023 हांगझोऊ में गोल्ड मैडल जीतने वाले नीरज से लोगो एशियन गेम्स में भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद थी। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान नीरज के टखने में लगी चोट ने उनका पूरा प्लान बिगाड़ दिया। अब इसी को लकेर गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने LinkedIn पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुये दर्द साझा किया है।

नीरज ने लिखा , "एशियाई खेलों ने मुझे मेरे करियर के कुछ सबसे खास पल दिए हैं, और इस बार भारत का प्रतिनिधित्व न कर पाना मुश्किल है।  मैं टखने के लिगामेंट की चोट से जूझ रहा हूँ, और बहुत सोचने-विचारने के बाद मुझे यह मानना ​​पड़ा कि मैं कॉम्पिटिशन में हिस्सा नहीं ले पाऊँगा। किसी कॉम्पिटिशन में देश की उम्मीदों को साथ लेकर चलना एक सम्मान की बात है। उस मौके को गँवाना दुखद है।"

नीरज ने आगे लिखा कि चोटें खेल का हिस्सा हैं। आपके साथ जो होता है, उस पर आपका पूरा कंट्रोल नहीं होता। आप बस यह तय कर सकते हैं कि आप उस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। उस प्रतिक्रिया का एक बड़ा हिस्सा मेरे आस-पास के लोग हैं।

दोस्त मेरी चोट के बारे में नहीं पूछते

पोस्ट में नीरज लिखते है, मैं घर से दूर बहुत समय बिताता हूँ - ट्रेनिंग, ट्रैवलिंग और कॉम्पिटिशन में - और इतने सालों में मैंने समझा है कि आस-पास ऐसे लोगों का होना ज़रूरी है जो आपको पॉज़िटिव और ज़मीन से जुड़ा हुआ रखें। मुश्किल समय में, आपको असल में किसी ऐसे व्यक्ति की ज़रूरत नहीं होती जो आपको सलाह दे या यह पूछे कि चोट कैसे लगी या आप कितने समय तक बाहर रहेंगे।

कभी-कभी, आपको बस किसी दोस्त को फ़ोन करके किसी ऐसी चीज़ के बारे में बात करने की ज़रूरत होती है जिसका खेल से कोई लेना-देना न हो। मेरे कुछ दोस्त हैं जो जानते हैं कि मैं अभी ठीक नहीं हूँ, लेकिन जब वे फ़ोन करते हैं, तो वे मेरे टखने के बारे में नहीं पूछते। वे बस बातें करते हैं, हम हँसते हैं, पुरानी यादें ताज़ा करते हैं, मिलने-जुलने के वादे करते हैं; इससे मुझे याद आता है कि ज़िंदगी में अगले कॉम्पिटिशन से भी बढ़कर बहुत कुछ है।

भारतीय टीम को सपोर्ट करूँगा

नीरज ने कहा कि इस बार मैं एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाऊँगा। मुझे नागोया में मौजूद भारतीय टीम के साथ मार्च करने की कमी खलेगी। लेकिन मैं आप सभी का सपोर्ट करूँगा। मेरे पास इन खेलों की बहुत कीमती यादें हैं। उम्मीद है कि आप भी कुछ ऐसी ही यादें बनाएँगे।

एशियन गेम्स 2026 ओपनिंग सेरेमनी

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होने जा रही है। आयोजन की शुरुआतओपनिंग सेरेमनी से होगी। ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को जापान के स्थानीय समय के मुताबिक शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक होगी। भारत में इसका लाइव प्रसारण दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक देखा जा सकेगा।

कहां देख सकते है लाइव टेलीकास्ट ?

भारत में एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports 1 और Sony Sports 5 पर होगा। इसके अलावा अलग-अलग भाषाओं में भी कवरेज उपलब्ध रहेगी, Sony Sports 3 पर हिंदी और Sony Sports 4 पर तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में देख सकते हैं। भारत में ऑनलाइन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।