ऑपरेशन प्रहार 2.0 में रीवा पुलिस का बड़ा धमाका
IG गौरव राजपूत की सूचना, SP के निर्देश पर IPS आलोक वर्मा का प्रहार: 14 लाख के माल के साथ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश - बड़े नेटवर्क का खुलासा।
Operation Prahar 2.0 : रीवा। विंध्य के कुख्यात तस्कर जस्सा के जीजा सहित 3 दबोचे, चोरहटा बाईपास पर 10 लाख का गांजा और तक़रीबन लाख रुपये कीमत की बोलेरो जब्त की गई है।
ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत रीवा जोन पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत को मिली मुखबिर सूचना के बाद एसपी रीवा डॉ. गुरुकरण सिंह के निर्देश पर चोरहटा बाईपास क्षेत्र में घेराबंदी की गई।
19 सितंबर 2026 को की गई इस कार्रवाई में सीएसपी (IPS) आलोक वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम और चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला की टीम ने गांजे की खेप के साथ तीन संदिग्ध तस्करों को पकड़ा।
पुलिस पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बड़े तस्करों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। इनमें त्रिवेणी जायसवाल, पिता रंभान जायसवाल, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी महसांव और राकेश कुमार साकेत, पिता देवतादीन साकेत, उम्र 30 वर्ष, निवासी महसांव गुड़, जिला रीवा का नाम पुलिस कार्रवाई से जुड़ा बताया गया है। मामले में पुलिस आगे की कड़ियों की जांच कर रही है।



