विधानसभा अध्यक्ष तोमर रीवा पहुंचकर पब्लिक वाणी के CMD मृगेंद्र सिंह की मां को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के नरेंद्र सिंह तोमर और डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने रीवा पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह की माताजी श्रीमती माधुरी सिंह के निधन पर शोक जताया और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की.
रीवा। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल पब्लिक वाणी के CMD मृगेंद्र सिंह की माताजी के निधन पर रीवा स्थित उनके आवास पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती माधुरी सिंह को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने दिवंगत श्रीमती माधुरी सिंह के निधन पर गहरा दुख जताते हुए परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। इस बीच डिप्टी सीएम

विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
कई और वरिष्ठ लोग रहे मौजूद
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, बीजेपी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुनील पांडे, वरिष्ठ नेता अखंड प्रताप सिंह, विधानसभा सचिव सत्यनारायण शर्मा ने भी शोकुल परिवार के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।

