कोलकाता पहुंचे अमित शाह, आज हो सकता है बंगाल के नए CM का ऐलान, 9 मई को शपथ

पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच चुके हैं और आज BJP विधायक दल की अहम बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक में विधायक दल के नेता और नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। CM पद की दौड़ में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे बताए जा रहे हैं। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित हो सकता है।

कोलकाता पहुंचे अमित शाह, आज हो सकता है बंगाल के नए CM का ऐलान, 9 मई को शपथ

कोलकाता: गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। अमित शाह दोपहर में BJP विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें नए मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता का ऐलान किए जाने की संभावना है।

अमित शाह का कार्यक्रम..
अमित शाह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें BJP का सेंट्रल ऑब्जर्वर बनाया गया है। वे दोपहर 2 बजे BJP विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


आज हो सकता है CM का ऐलान..
सूत्रों के अनुसार, बैठक में विधायक दल के नेता और नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जा सकता है। CM पद की दौड़ में सुवेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।


सुवेंदु अधिकारी का प्रोफाइल..
सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हराया है। वे नंदीग्राम से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। 2021 में भी उन्होंने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था।


शपथ ग्रहण की तारीख तय..
नई BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई 2026 को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन के साथ किया जाएगा।

चुनाव परिणाम..
4 मई 2026 को घोषित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है।