UP में बिजली कटौती पर अखिलेश का हमला; बोले- BJP में करंट नहीं बचा, राज्य के सबसे असफल CM हैं योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे असफल मुख्यमंत्री बताते हुए सरकार और ऊर्जा विभाग को जिम्मेदार ठहराया।
उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती का मुद्दा अब राजनीति में भी गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बिजली संकट को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं और सरकार हालात संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे असफल मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था बिगड़ने की जिम्मेदारी सरकार और ऊर्जा विभाग की है। साथ ही उन्होंने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा पर भी सवाल उठाए और तंज कसा कि अब भाजपा में पहले जैसा “करंट” नहीं बचा है।
बिजली संकट पर अखिलेश का सरकार पर हमला
उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और जनता परेशान है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 27, 2026
शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है। ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते…
सपा प्रमुख ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठकों में बिजली मंत्री शामिल होते हैं या नहीं। सरकार के अंदर तालमेल की कमी साफ दिखाई दे रही है। भाजपा सरकार में हालात ऐसे हो गए हैं कि जनप्रतिनिधियों को भी अपनी ही सरकार के खिलाफ शिकायत करनी पड़ रही है। भाजपा में अब पहले जैसा “करंट” नहीं बचा है।
बिजली कटौती से लोग परेशानी
उत्तर प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, नोएडा, आगरा और मेरठ समेत कई शहरों में लोग घंटों बिजली गुल रहने से परेशान हैं। बिजली कटने की वजह से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
कई इलाकों में लोगों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। बढ़ते विरोध को देखते हुए भाजपा के कुछ विधायक और सांसदों ने भी सरकार से बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली सप्लाई बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि लोगों को राहत देने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
Varsha Shrivastava 
