Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
Last seen: 1 day ago
शोर से दूर, कहानियों के करीब रहने की कोशिश है. हर दिन थोड़ा सीखता हूं, हर खबर थोड़ा बदल देती है. एक छोटे से गांव से निकलकर बड़े सपनों के साथ भोपाल की खाक छान रहा हूं. मेरा अपना मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखने का काम नहीं, बल्कि लोगों की कहानियों को समझने और उन्हें सही तरीके से सामने लाने की जिम्मेदारी है. 2023 में कॉलेज के दौरान रीवा में शब्द सांची के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. राजनीति, सामाजिक मुद्दों और खेल जगत पर लिखते-लिखते एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग तक का सफर तय किया. इसके बाद भोपाल में स्वराज एक्सप्रेस के साथ सीखने और खुद को बेहतर बनाने का मौका मिला. फिलहाल पब्लिक वाणी के साथ जुड़ा हूं. हर दिन नई खबरों, नए अनुभवों और नए लोगों से सीखने की कोशिश जारी है. अभी सफर लंबा है, इसलिए मंजिल से ज्यादा सीखने पर फोकस है.