इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि: रीवा में Deputy CM से मिले डॉक्टरों के प्रतिनिधि, जताया आभार
स्टाइपेंड में वृद्धि किए जाने को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल के रीवा निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और आभार व्यक्त किया।
रीवा। मध्यप्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि के निर्णय के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने Deputy CM Rajendra Shukla से मुलाकात कर आभार जताया। इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधि Dr. Saket Raipuria और Karan Patel अपने डीन और सुपरिटेंडेंट के साथ Rewa स्थित उप मुख्यमंत्री के निवास पहुंचे।

सरकार के फैसले से डॉक्टरों को राहत
इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को सरकार ने गंभीरता से लिया और इस दिशा में सकारात्मक फैसला किया। उन्होंने कहा कि स्टाइपेंड में वृद्धि से प्रदेश के हजारों इंटर्न डॉक्टरों को राहत मिलेगी।

डॉक्टरों के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री Rajendra Shukla का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों और युवा डॉक्टरों में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने इस निर्णय को इंटर्न डॉक्टरों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर संवाद की उम्मीद
इस दौरान इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि सरकार ने उनकी समस्याओं को समझते हुए सकारात्मक पहल की है। इससे उनका मनोबल बढ़ा है। डॉक्टरों ने भविष्य में भी चिकित्सा शिक्षा और युवा चिकित्सकों से जुड़े मुद्दों पर इसी तरह सहयोग और संवाद जारी रहने की उम्मीद जताई।

इंटर्न डॉक्टरों ने Madhya Pradesh Government और Deputy CM Rajendra Shukla के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्टाइपेंड वृद्धि के निर्णय का स्वागत किया।
Varsha Shrivastava 
