ओमान हारा पर दिल जीत ले गए उनके बल्लेबाज

भारतीय टीम ने ग्रुप A के अपने अखिरी मैच में ओमान को हरा दिया है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 21 रनों से जीत हासिल की

ओमान हारा पर दिल जीत ले गए उनके बल्लेबाज
google

भारतीय टीम ने ग्रुप A के अपने अखिरी मैच में ओमान को हरा दिया है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 21 रनों से जीत हासिल की. हालांकि इस मैच में ओमान ने टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी. और उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा क्रिकेट खेला. एक समय तो ओमान लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचती हुई लग रही थी. तभी हार्दिक पांडया के शानदार कैच ने मैच की बाजी पलट दी. 

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 188 रन बनाए थे. जबकि ओमान की टीम ने भी उम्मीद से बेहतर बैंटिंग की और अपने स्कोर को 167 रनों तक लेकर चली गई. इस मैच में इंडियन टीन ने हालांकि दो बदलाव किए थे. जसप्रीत बुमराह और वरूण चक्रवर्ती की जगह इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका दिया गया. बावजूद इसके ओमान की बैटिंग ने काफी हद तक टीम इंडिया को पाकिस्तान से मुकाबले के पहले रियलिटी चेक दे दिया. 

मैच में क्या हुआ?

मैच में क्या हुआ?

मैच में इंडियन टीम के कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. गिल महज 5 रन बनाकर शाह फैसल की बॉल पर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तेजी से बैटिंग की. दोनों के बीच 66 रनों की पार्टनरशिप हुई. अभिषेक 15 बॉल पर 38 और सैमसन 45 बॉल पर 56 रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन ने तीन चौके और तीन छक्के जड़े. जबकि अभिषेक ने पांच चौके और एक छक्का लगाया. हार्दिक पंड्या महज एक रन बनाकर आउट हो गए. अक्षर पटेल 26 और तिलक वर्मा 29 रन बनाकर आउट हुए. आखिरी के ओवर्स में हर्षित राणा ने 13 रनों की पारी खेल टीम इंडिया को 188 रनों तक पहुंचा दिया. ओमान के लिए शाह फैसल ने 23 रन देकर दो विकेट लिए.

जवाब में ओमान की शुरुआत काफी अच्छी रही. ओपनर जतिंदर सिंह और आमिर कलीम के बीच पहले विकेट के लिए 56 रनों की पार्टनरशिप हुई. जतिंदर 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आमिर कलीम ने हमाद मिर्जा के साथ मिलकर 93 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप की. एक टाइम ऐसा लगने लगा कि मैच टीम इंडिया के लिए मुश्किल ना पैदा कर दे. लेकिन हर्षित राणा के ओवर में हार्दिक पंड्या ने कमाल का कैच लेकर कलीम की पारी का अंत किया. कलीम ने 64 और हमाद मिर्जा ने 51 रनों की पारी खेली. यहां से फिर ओमान की टीम संभल नहीं पाई और 20 ओवर में चार विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी. अब सुपर-4 में 21 सितंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा.