Nagaland की फिल्म Angh को ऑस्कर में डायरेक्ट एंट्री: इस साल भारत की ओर से दूसरे फिल्म, इससे पहले मराठी फिल्म ' Gondhal' की ऑफिशियल एंट्री
नागालैंड की फिल्म 'अंग' को 2027 के ऑस्कर अवॉर्ड्स की 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में डायरेक्ट एंट्री मिल गई है। 'अंग' ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में प्लेटफॉर्म प्राइज जीता है। यह इस साल भारत की ओर से ऑस्कर जाने वाली दूसरे फिल्म होगी। इसके पहले मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की ओर से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिली थी।
नगालैंड की फिल्म 'अंग' को 2027 के ऑस्कर अवॉर्ड्स की 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में डायरेक्ट एंट्री मिली है। फिल्ममेकर Theja Rio की यह फिल्म 1960 के दशक के Nagaland की कहानी पर आधारित है।

फिल्म में धर्म परिवर्तन के बीच अपनी संस्कृति और पुरानी परंपराओं को बचाने की कोशिश को दिखाया गया है। वहीं, इस साल भारत की ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री Marathi फिल्म 'Gondhal' है। इस तरह दोनों फिल्में अलग-अलग रास्तों से ऑस्कर की दौड़ में पहुंची हैं।
TIFF 2026 में 'अंग' ने जीता प्लेटफॉर्म प्राइज
'अंग' को Toronto International Film Festival (TIFF) 2026 में Platform Prize मिला। यह अवॉर्ड फिल्म की अलग कहानी, मेकिंग और प्रस्तुति के लिए दिया गया। Platform Prize जीतने वाली फिल्मों को ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में डायरेक्ट एलिजिबिलिटी मिलती है। इसी वजह से 'अंग' को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए डायरेक्ट एंट्री मिली है। फिल्म TIFF 2026 में चुनी गई एकमात्र भारतीय फिल्म भी थी।

धर्म परिवर्तन के बीच संस्कृति बचाने की कहानी
फिल्म की कहानी 1960 के दशक के Nagaland की है। कहानी में एक American missionary के गांव में आने के बाद वहां की जिंदगी में बदलाव शुरू होता है। धीरे-धीरे गांव के कई लोग धर्म बदल लेते हैं और अपनी पुरानी परंपराओं से दूर होने लगते हैं। इसका असर गांव के सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है।

फिल्म का मुख्य किरदार एक आदिवासी मुखिया Angba है, जो अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना चाहता है। दूसरी ओर उसका बेटा नई जीवनशैली और नए धर्म की ओर आकर्षित होता है। इसी टकराव के जरिए फिल्म परंपरा, बदलाव और पहचान के सवाल को सामने रखती है।
फिल्म को मिला 20 हजार कनाडाई डॉलर का पुरस्कार
Platform Prize के साथ 'अंग' के मेकर्स को 20,000 Canadian Dollar की पुरस्कार राशि भी मिली है। TIFF की Platform Jury ने फिल्म की कहानी और उसके फिल्मांकन की सराहना की। फिल्म का निर्देशन Theja Rio ने किया है। यह उनकी 2021 में आई इसी नाम की Short Film का विस्तारित रूप है।

Nagaland के स्थानीय कलाकार भी शामिल
'अंग' में ज्यादातर कलाकार Nagaland के स्थानीय और आदिवासी समुदायों से हैं। फिल्म में British Actor Douglas Henshall भी अहम भूमिका में नजर आते हैं। Henshall को BAFTA Award मिल चुका है। स्थानीय कलाकारों और अनुभवी अंतरराष्ट्रीय कलाकार के साथ काम करने की वजह से फिल्म को TIFF में भी खास पहचान मिली।
'Gondhal' है भारत की ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री
वहीं Marathi फिल्म 'Gondhal' को भी 99th Academy Awards यानी Oscar 2027 के लिए भारत की Official Entry चुना गया है। फिल्म को 'Best International Feature Film' कैटेगरी में भारत की ओर से भेजा जाएगा। इस बार भारत की ओर से ऑस्कर की दौड़ में 33 फिल्मों पर विचार किया गया था, जिसमें 'Dhurandhar', 'Border 2' और 'Hanuman Ansh' जैसी फिल्में भी शामिल थीं।

लोक परंपरा पर आधारित है 'Gondhal'
लगभग दो घंटे की 'Gondhal' एक Psychological Thriller है। इसकी कहानी Rural Maharashtra की लोक परंपरा और धार्मिक अनुष्ठान 'Gondhal' के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का लेखन और निर्देशन Santosh Davkhar ने किया है।

कहानी नवविवाहित जोड़े Anand और Suman के घर होने वाले रातभर के Gondhal अनुष्ठान से शुरू होती है। पूजा और उत्सव के बीच गांव के लोगों के पुराने विवाद, निजी दुश्मनी और राजनीतिक तनाव सामने आने लगते हैं। फिल्म इसी माहौल के जरिए ग्रामीण समाज में छिपे तनाव और रिश्तों की परतों को दिखाती है।
'अंग' और 'Gondhal' की ऑस्कर तक पहुंचने की प्रक्रिया अलग है। 'अंग' को TIFF के Platform Prize के जरिए इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए डायरेक्ट एलिजिबिलिटी मिली है, जबकि 'Gondhal' को भारत की Official Entry के तौर पर चुना गया है।
Varsha Shrivastava 
