एशियन गेम्स-2026 में भारत को पहला गोल्ड: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से पीटा
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स-2026 में भारत को पहला गोल्ड मिल गया है। भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल में 147 रनों से मात दी।
Asian Games 2026 : भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं श्रीलंका को सिल्वर मेडल मिला।
Back-to-back ???????????????? ???????????????????????????????????????? ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
Congratulations to #TeamIndia on clinching a 2️⃣nd consecutive Gold Medal in women's cricket at the #AsianGames ????????????
Scorecard ▶️ https://t.co/DVlhLBajxB pic.twitter.com/AAkS0VDUKh
टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। यह एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 79 रन की शानदार पारी खेली। वहीं ऋचा घोष ने नाबाद 49 रन और शेफाली वर्मा ने 48 रन बनाए। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 रन ही बना सकीं। मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 99 रन की मजबूत साझेदारी हुई। मंधाना ने इस पारी के दौरान विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए।
Innings Break!#TeamIndia put up the highest-ever total in women's cricket at the #AsianGames ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
Over to our bowlers in the Gold Medal match ????
Scorecard ▶️ https://t.co/x367kJHmrc pic.twitter.com/F9yXv49dWz
भारत ने 147 रन से जीता मुकाबला
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने 147 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा है।
श्री लंका टीम शुरू से दबाव में
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों के दबाव के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आए। सलामी बल्लेबाज इमेशा दुलानी 10 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं हसिनी परेरा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं।
श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया। उनके बाद कविशा दिलहारी ने 11 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। वहीं श्री चरनी और श्रेयांका पाटिल को 2-2 विकेट मिले।

