Saurav Gurjar Arrested: 'महाभारत' के भीम को जेल! एक्टर पर महिला ने लगाए शादी का झांसा देकर प्रताड़ना के आरोप
'महाभारत' सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर और WWE रेसलर Saurav Gurjar को शादी का झांसा देने और महिला के उत्पीड़न के आरोप में Hyderabad पुलिस ने Mumbai Airport से हिरासत में लेकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
'महाभारत' में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता और पूर्व WWE रेसलर Saurav Gurjar कानूनी विवाद में घिर गए हैं। एक 29 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद Gachibowli Police ने उन्हें Mumbai Airport से हिरासत में लिया।
इसके बाद उन्हें Hyderabad लाया गया, जहां मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला ने Saurav पर शादी का वादा कर संबंध बनाने और बाद में मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच अभी जारी है और इन्हें अदालत में साबित किया जाना बाकी है।
Instagram से शुरू हुई थी दोनों की मुलाकात
महिला की शिकायत के अनुसार, उसकी मुलाकात Saurav Gurjar से 2021 में Instagram के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच WhatsApp पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। महिला ने दावा किया कि 25 दिसंबर 2021 को दोनों पहली बार मिले थे। उसके अनुसार, Saurav ने उस समय शादी करने और पत्नी का दर्जा देने का भरोसा दिया था। इसके बाद दोनों अमेरिका में साथ रहे और बाद में भारत लौटने के बाद भी उनका साथ बना रहा।
बिजनेस शुरू करने की बात कहकर नौकरी छुड़ाने का आरोप
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि Saurav ने उससे अमेरिका की नौकरी छोड़ने के लिए कहा था। उसने भरोसा दिया था कि दोनों मिलकर भारत में बिजनेस शुरू करेंगे। महिला का दावा है कि इस भरोसे पर उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और बाद में उसके करियर पर भी असर पड़ा। महिला के मुताबिक, जब वह Saurav से शादी के बारे में बात करती थी तो वह कथित तौर पर उसका फोन और सोशल मीडिया पर संपर्क ब्लॉक कर देते थे।
March 2026 तक Hyderabad में साथ रहने का दावा
महिला ने पुलिस को बताया कि Saurav October 2025 से March 2026 तक उसके साथ रहे। दोनों Hyderabad में साथ रह रहे थे। शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान Saurav अचानक बिना जानकारी दिए उससे दूर हो गए और बातचीत बंद कर दी। इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया। Gachibowli Police ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और Saurav के खिलाफ Look Out Circular जारी किया था।
Mumbai Airport पर पकड़े गए Saurav
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Look Out Circular के आधार पर Saurav Gurjar को Mumbai Airport पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोका। इसके बाद Gachibowli Police उन्हें Hyderabad लेकर पहुंची। पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
'महाभारत' के भीम से WWE और 'ब्रह्मास्त्र' तक का सफर
Saurav Gurjar को सबसे ज्यादा पहचान Star Plus के सीरियल 'Mahabharat' में भीम के किरदार से मिली थी। यह शो 2013-14 में प्रसारित हुआ था। इसके बाद वह 'Sankatmochan Mahabali Hanuman' में भी नजर आए। एक्टिंग के साथ Saurav ने प्रोफेशनल रेसलिंग में भी करियर बनाया और WWE में 'Sanga' नाम से रिंग में उतरे। उन्होंने 'Indus Sher' टैग टीम में भी काम किया।
इसके बाद Saurav ने 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'Brahmastra: Part One – Shiva' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उन्होंने Zor का किरदार निभाया था। फिलहाल महिला की शिकायत से जुड़े मामले में पुलिस जांच कर रही है और Saurav Gurjar न्यायिक हिरासत में हैं।
Varsha Shrivastava 
