Delhi on High Alert: राजधानी में आतंकी हमले की आशंका
Delhi on High Alert: राजधानी में आतंकी हमले की आशंका
दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा संभावित आतंकी हमले के मद्देनजर 22 फरवरी 2026 को हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किला, चांदनी चौक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
आज 22 फरवरी 2026 को दिल्ली में आतंकवादी हमले का हाई अलर्ट (High Alert) जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली है कि राजधानी में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) हमले की प्लानिंग कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी है। जानकारी के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों, ऐतिहासिक स्थलों या मंदिरों को अपना निशाना बना सकता है।
8 संदिग्ध गिरफ्तार
इस बीच 22 फरवरी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है जिसका संबंध ISI और बांग्लादेशी संगठनों से है। इनमें से 6 आतंकी तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किए गए है। तमिलनाडु से तिरुप्पुर से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल को गिरफ्तार किया गया हैं।
पुलिस ने जानकरी दी है की ये संदिग्ध किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। इनमे से एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हैं. इनके पास से 12 से ज्यादा फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
बता दें कि 21 फरवरी से ही राजधानी में अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए राजधानी में लाल किला और चांदनी चौक में सुरक्षा बढ़ा दी गई।