इंदौर में भीषड़ सड़क हादसा 7 गांड़िया आपस में टकराईं
इंदौर के महू में 7 वाहन आपस में टकरा गए. ट्रक और गैस टैंकर कारों पर चढ़ गए. हादसा मानपुर भेरू घाट के पास हुआ.जिसके चलते घंटों मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे बंद रहा.
इंदौर के महू में 7 वाहन आपस में टकरा गए. ट्रक और गैस टैंकर कारों पर चढ़ गए. हादसा मानपुर भेरू घाट पर शनिवार सुबह हुआ. मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद रहा.
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक घाट सेक्शन में जहां हादसा हुआ, वहां करीब दो किलोमीटर तक की ढलान है. ढलान से एक तेज रफ्तार ट्रक गुजर रहा था. जो अनकंट्रोल हो गया और आगे चल रहे आयशर वाहन में जा घुसा. आयशर को टक्कर लगी तो वह आगे कार से भिड़ गया. फिर एक कार और पिकअप में टक्कर हो गई. गनिमत रही की हादसे में किसी तरह की कोई जनहानी नहीं हुई है.
shivendra 
