इंदौर में प्रदूषित पानी से 16वीं मौत: IAS श्रितिज सिंघल बने नए निगम कमिंश्रर
इंदौर में जहरीले पानी से 16वीं मौत:भागीरथपुरा में कलेक्टर ने टैंकर का पानी पीकर देखा; आईएएस क्षितिज सिंघल बने नए निगम कमिश्नर
इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है. हीरालाल (65) की मौत 31 दिसंबर को हुई थी. भागीराथपुरा के पास स्वास्थ्य केंद्र के मुताबिक हीरालाल नमक बुजुर्ग निवासी शीतल नगर लक्ष्मी नगर में किसी के पास मिलने आए थे. तभी उनकी हालात खराब हुई थी. मौत कार्डियक अरेस्ट से होने की बात सामने आई थी.
इधर, मौतों के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए, निगम कमिश्नर दिलीप यादव को हटा दिया है. IAS क्षितिज सिघल को इंदौर नगर निगम का निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया.
शुक्रवार को ही सरकार ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश की है कि इंदौर में दूषित पानी से सिर्फ 4 मौतें हुई हैं। सरकार की यह रिपोर्ट तब आई है, जब मृतकों के परिजन और अस्पतालों के जरिए 15 मौतों की जानकारी सामने आ चुकी है. अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी.
इससे पहले 1 जनवरी को हाईकोर्ट ने सरकार को स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा था। सरकार ने 5 दिन बाद 4 मौतों की बात स्वीकारी. 39 पेज की स्टेट्स रिपोर्ट में बताया कि सभी मृतकों की उम्र 60 साल से ज्यादा है. इनमें उर्मिला की मौत 28 दिसंबर, तारा (60) और नंदा (70) की 30 दिसंबर और हीरालाल (65) की 31 दिसंबर को हुई.
shivendra 
