नर्मदा पथ की यात्रा पर निकले पूर्व IAS ओम प्रकाश श्रीवास्तव का जगह जगह हो रहा स्वागत
नर्मदा पथ की परिक्रमा और आध्यात्मिक यात्रा पर निकले पूर्व आईएएस एवं कायस्थम के सलाहकार ओ.पी. श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी भारती श्रीवास्तव का जगह जगह आत्मीय स्वागत हो रहा है।
नर्मदा पथ की आध्यात्मिक यात्रा पर निकले पूर्व आईएएस अधिकारी ओ.पी. श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी भारती श्रीवास्तव का विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत किया जा रहा है।
बुधवार को जबलपुर में उनका भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
यह यात्रा नर्मदा परिक्रमा और आध्यात्मिक साधना का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। कायस्थम संस्था ने अपने आजीवन सदस्य श्रीवास्तव दंपति को इस पावन यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Varsha Shrivastava 
