NBC न्यूज हेलिकॉप्टर क्रैश: हादसे की कवरेज के दौरान दुर्घटना, पत्रकार और पायलट समेत 3 की मौत
NBC channel helicopter crash : अमेरिका के लॉस एंजिल्स में कवरेज के दौरान NBC न्यूज का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।
NBC News Helicopter Crash: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक सड़क हादसे की कवरेज कर रहा NBC न्यूज का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पत्रकार और पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
चैट्सवर्थ इलाके में हुआ हादसा
यह दुर्घटना लॉस एंजिल्स के सैन फर्नांडो वैली के चैट्सवर्थ इलाके में हुई। NBC का हेलिकॉप्टर एक सेल्फ-स्टोरेज फैसिलिटी के पास पार्किंग क्षेत्र में जा गिरा। हेलिकॉप्टर के जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई और आसपास खड़ी कुछ गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं।

हेलिकॉप्टर में पायलट जॉर्ज मार्सिनिव और फोटो जर्नलिस्ट एलियाना मोरेनो मौजूद थे। दोनों की हादसे में मौत हो गई। जमीन पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। हादसे के बाद दो लोगों को अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उनकी स्थिति के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी गई।
लॉस एंजिल्स में एनबीसी हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद भीषण आग
— zingabad (@zingabad) September 16, 2026
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के चैट्सवर्थ इलाके में एनबीसी के हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के तुरंत बाद भीषण आग लग गई. हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें क्रैश के बाद मौके पर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. हेलिकॉप्टर बस हादसे की लाइव… pic.twitter.com/kUzoBRwdu7
जिस हादसे की कवरेज करने गया था, उसी के दौरान क्रैश
NBC का हेलिकॉप्टर जिस हादसे की तस्वीरें लेने गया था, वह घटना इससे करीब दो घंटे पहले हुई थी। नॉर्डहॉफ स्ट्रीट पर लॉस एंजिल्स मेट्रो बस और एक SUV की टक्कर हुई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हुए।
कई न्यूज हेलिकॉप्टर इस दुर्घटना की कवरेज कर रहे थे। NBC का हेलिकॉप्टर भी मौके से वीडियो बना रहा था। फुटेज में हेलिकॉप्टर को हादसे वाली जगह से दूर जाते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान वह अचानक नीचे की ओर आने लगा और कुछ ही पलों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक बस एक्सीडेंट को कवर कर रहे न्यूज चैनल का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। यह हेलीकॉप्टर NBC न्यूज चैनल का था pic.twitter.com/HDwydaKqZ6
— Swaraj Srivastava (@SwarajAjad) September 16, 2026
हादसे के बाद NBC ने लाइव कवरेज रोकी
NBC लॉस एंजिल्स ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद अपनी लाइव कवरेज रोक दी। एंकर कोलीन विलियम्स ने बताया कि शाम करीब 7 बजे हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली थी और इसके बाद उसमें सवार लोगों से संपर्क टूट गया था। हेलिकॉप्टर के गिरने से स्टोरेज फैसिलिटी के पास रखे कंटेनरों और वाहनों में भी आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
NTSB और FAA करेंगे जांच
हेलिकॉप्टर हादसे की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की ओर से की जाएगी। जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि हेलिकॉप्टर अचानक नीचे क्यों आया और दुर्घटना की असली वजह क्या थी। लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने हादसे पर दुख जताते हुए इसे शहर के लिए बेहद दुखद रात बताया। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Anjali 
