भोपाल में AIMIM की बड़ी कार्रवाई, नेता तौकीर निजामी पार्टी से बाहर
भोपाल में AIMIM ने नेता तौकीर निजामी को उनके विवादित बयान के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने उनके बयान को अपनी विचारधारा के खिलाफ बताते हुए यह कार्रवाई की है।
भोपाल: एआईएमआईएम (AIMIM) ने अपने नेता तौकीर निजामी पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। यह निर्णय उनके एक विवादित बयान के बाद लिया गया, जिसे पार्टी की विचारधारा के खिलाफ माना गया।
मुस्लिम समाज की स्थिति पर बयान से बढ़ा विवाद
तौकीर निजामी जो अहले सुन्नत समिति के महासचिव भी हैं, ने हाल ही में कहा था कि भारत में मुसलमानों की स्थिति बेहद खराब है और दलितों से भी बदतर हो गई है। उन्होंने रमजान और ईद की खरीदारी को लेकर अपील करते हुए कहा था कि लोग केवल मुसलमानों से ही सामान खरीदें, जिससे उनका पैसा अपनों के पास जाए।इस बयान के सामने आने के बाद विवाद तेजी से बढ़ गया और विभिन्न स्तरों पर इसकी आलोचना होने लगी।
पार्टी ने बताया विचारधारा के खिलाफ, तत्काल निष्कासन
विवाद गहराने के बाद AIMIM मध्यप्रदेश के अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने मामले को गंभीरता से लिया और इसे पार्टी की विचारधारा के विपरीत बताया। इसके बाद तौकीर निजामी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।वहीं, विवाद के बीच मुस्लिम समाज के कुछ संगठनों ने अपील जारी कर कहा कि सभी समुदायों से खरीदारी की जाए और और नफरती लोगों को जवाब दें
sanjay patidar 
