लावारिस बैग से निकले 2.83 करोड़ कैश, असली समेत नकली नोट बरामद

इंदौर में सड़क पर पड़े 3 बैग से करोड़ों का कैश बरामद हुआ। सांवेर-उज्जैन रोड पर तीन लावारिस बैग पड़े थे। जब पुलिस ने जांच की तो बैग से 2 करोड़ 83 लाख रुपये निकले। बैग में 500 के नोटों के साथ कुछ नकली नोट और रंगीन कागज भी बरामद हुए हैं।

लावारिस बैग से निकले 2.83 करोड़ कैश, असली समेत नकली नोट बरामद
google

गुरुवार, 7 मई की सुबह इंदौर-उज्जैन हाईवे पर सांवेर के पास खान नदी ब्रिज किनारे 3 संदिग्ध बैग मिले, जिन्हें देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद नाकेबंदी कर बैग्स की तलाशी ली गई। तीनों बैग कैश से भरे थे। बैग में रखी कैश की रकम 2 करोड़ 83 लाख रुपये बताई गई।

जांच में पता चला कि बैग में सिर्फ ऊपर से ही असली नोट रखे गए थे, जबकि नीचे नकली नोट और रंगीन कागज मिला दिए गए थे। बैगों में 500-500 रुपये के नोटों की 566 गड्डियां मिलीं।

पुलिस ने जब नोटों को गिनने के लिए भेजा तो बैंक मशीन से अब तक सिर्फ 84 नोट ही असली पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि किसी ठगी को अंजाम देने के लिए इन बैगों को तैयार किया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने बैग जब्त कर लिए हैं, केस की जांच शुरू कर दी गई है। हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है।