कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अश्विन जोशी का हार्ट अटैक से निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अश्विन जोशी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सीने में दर्द के बाद उन्हें शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अश्विन जोशी का हार्ट अटैक से निधन

इंदौर से दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अश्विन जोशी का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें इंदौर के शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अश्विन जोशी इंदौर की विधानसभा-3 से तीन बार विधायक रह चुके थे और कांग्रेस के एक कद्दावर नेता के रूप में उनकी पहचान थी। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।