भोपाल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई : 45 पेटी देशी शराब जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार
Bhopal Crime Branch : भोपाल क्राइम ब्रांच ने शराब पति के साथ स्कॉर्पियो भी जब्त की है। बाग मुगलिया दुकान से शराब भरने की सूचना है।
Bhopal Crime Branch Operation : भोपाल। क्राइम ब्रांच भोपाल ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए 45 पेटी देशी शराब जब्त कर सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।
सूत्रों के अनुसार, जब्त शराब बाग मुगलिया स्थित शराब दुकान से भरी गई थी। बताया जा रहा है कि यह दुकान सोम कंपनी से संबंधित है। सूत्रों के मुताबिक शराब को अवैध रूप से खपाने के आरोपों की जांच में कंपनी के मैनेजर की भूमिका भी सामने आने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की चर्चा है।
हालांकि, कंपनी या उसके मैनेजर की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। सागर शराब कांड की पृष्ठभूमि में इस कार्रवाई को लेकर भी जांच के दायरे और शराब के स्रोत पर सवाल उठ रहे हैं।

