Miss World 2026 Joheri Moll : जोहेरी मोल के सिर पर सजा मिस वर्ल्ड 2026 का ताज, स्पेन की एलिसाबेथ रहीं रनर अप
Miss World 2026 Joheri Moll : मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता चुआंगश्री ने जोहेरी को विजेता का ताज पहनाया। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस रनर-अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Miss World 2026 Joheri Moll : एंटरटेनमेंट डेस्क। डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता चुआंगश्री ने जोहेरी को विजेता का ताज पहनाया। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस रनर-अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

मॉडल के साथ टीचर भी हैं जोहेरी
24 साल की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल और टीचर हैं। उन्होंने भाषा और सोशल स्टडीज की पढ़ाई की है और इसी क्षेत्र में पढ़ाने का काम भी करती हैं। इसके अलावा उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट और डायरेक्शन की पढ़ाई की है। उन्हें 2025 में मिस वर्ल्ड डोमिनिकन रिपब्लिक का ताज मिला था। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।
Lo hicimos! Joheirry Mola es Miss Mundo 2026. Después de 44 años la corona vuelve a ser dominicana.
— alerta ???? RD ???? (@Wilson_R38) September 6, 2026
¡Orgullo total! ????????????
¡Felicidades reina! pic.twitter.com/leRW1QBf5J
‘वॉइसेस ऑफ टुमारो’ से जुड़ी पहल
जोहेरी सामाजिक मुद्दों पर भी काम करती रही हैं। उन्होंने ‘वॉइसेस ऑफ टुमारो’ नाम का प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस पहल के जरिए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करने की कोशिश की गई। मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपनी सामाजिक सोच और काम को सामने रखा। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने टॉप मॉडल चैलेंज भी जीता था। इससे फिनाले से पहले ही उनकी मजबूत दावेदारी मानी जा रही थी।
भारत की निकिता पोरवाल टॉप-40 तक पहुंचीं
भारत की ओर से निकिता पोरवाल ने मिस वर्ल्ड 2026 में हिस्सा लिया था। उन्होंने प्रतियोगिता में टॉप-40 राउंड तक जगह बनाई। हालांकि, वह टॉप-20 में अपनी जगह नहीं बना सकीं। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भारत का सफर समाप्त हो गया। अगले साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन तंजानिया में किया जाएगा।
विजेता को मिलती हैं कई सुविधाएं
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली विजेता को प्रतिष्ठित ताज के साथ पुरस्कार राशि और कई अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुरस्कार राशि करीब 8 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, वास्तविक राशि और सुविधाएं प्रतियोगिता के आधिकारिक नियमों और संगठन की शर्तों पर निर्भर करती हैं। विजेता अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक अभियानों और अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं।
लंदन में रहकर करेंगी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम
मिस वर्ल्ड के कार्यकाल के दौरान विजेता को लंदन में रहने की सुविधा मिलने की बात कही जाती है। यहां से वह कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों और सामाजिक अभियानों में हिस्सा लेती हैं। विजेता को फैशन डिजाइनर्स के कपड़े, ज्वेलरी और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ काम करने के अवसर भी बढ़ते हैं। यह खिताब विजेता को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाता है।
2025 में ओपल सुचाता बनी थीं मिस वर्ल्ड
मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित हुआ था। इस प्रतियोगिता में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने खिताब जीता था। इथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनर-अप रही थीं। पोलैंड की माजा क्लाज्दा सेकेंड रनर-अप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम थर्ड रनर-अप रही थीं।

