अखाड़े से बाहर शुरू हुआ असली दंगल! शायरी से विनेश फोगाट ने दिया WFI के नोटिस का जवाब

WFI ने विनेश फोगाट को 15 पन्नों का शो-कॉज नोटिस जारी किया है. जवाब में विनेश ने सोशल मीडिया पर शायरी पोस्ट कर अपने तेवर दिखाए. जानिए पूरा विवाद क्या है.

अखाड़े से बाहर शुरू हुआ असली दंगल! शायरी से विनेश फोगाट ने दिया WFI के नोटिस का जवाब

भारतीय कुश्ती में विवाद अब सिर्फ अखाड़े तक सीमित नहीं रहा. मामला अब नोटिस, आरोप और सोशल मीडिया पोस्ट तक पहुंच चुका है. एक तरफ भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) है, तो दूसरी तरफ स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट. WFI द्वारा जारी किए गए 15 पन्नों के शो-कॉज नोटिस के बाद अब विनेश ने भी सोशल मीडिया पर शायरी के जरिए अपना जवाब दे दिया है.

WFI ने भेजा 15 पन्नों का शो-कॉज नोटिस

9 मई को WFI ने विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में शो-कॉज नोटिस जारी किया. फेडरेशन ने उन पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं.

नोटिस की बड़ी बातें

विनेश को 26 जून तक किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है.
WFI का आरोप है कि उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के नियमों का पालन नहीं किया. नियम के मुताबिक वापसी करने वाले खिलाड़ी को 6 महीने पहले सूचना देनी होती है. फेडरेशन ने पेरिस ओलंपिक के दौरान उनके व्यवहार को भारतीय कुश्ती की छवि के लिए नुकसानदायक बताया. WADA के “सिंगल मिस्ड टेस्ट” का भी जिक्र नोटिस में किया गया है. NADA के 2024 मिस्ड टेस्ट मामले का हवाला देते हुए उन्हें “रेगुलर ऑफेंडर” बताया गया. WFI का कहना है कि अब कार्रवाई इसलिए की जा रही है क्योंकि विनेश पहले  निष्क्रिय थीं.

शायरी के जरिए विनेश का पलटवार

दरअसल, विनेश फोगाट गोंडा में होने वाली नेशनल ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता से वापसी करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा किया.

उन्होंने लिखा,

“ज़िंदगी फंसी है किसी मंझधार में,
जमाना ढूंढता है खामी मेरे किरदार में.
ज़िंदगी, तेरा सर सदा बुलंद रखा है,
झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में.”

ज़िंदगी फँसी हैं किसी मँझधार में
ज़माना ढूँढता हैं खामी मेरे किरदार में..

ज़िंदगी तेरा सर सदा बुलंद रखा हैं
झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में.!!!
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) May 9, 2026

इस पोस्ट को WFI के खिलाफ उनका सीधा जवाब माना जा रहा है. विनेश ने संकेत दिए हैं कि वह दबाव में पीछे हटने वाली नहीं हैं.

विवाद की असली वजह क्या है?

यह पूरा विवाद नया नहीं है. विनेश फोगाट उन महिला पहलवानों में शामिल रही हैं जिन्होंने पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इसी वजह से वह लंबे समय तक आंदोलन का चेहरा भी बनी रहीं.

पेरिस ओलंपिक में फाइनल तक पहुंचने के बाद ओवरवेट होने के कारण अयोग्य घोषित होने पर विनेश ने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया था. हालांकि, उनके पति सोमवीर के मुताबिक उन्होंने UWW को आधिकारिक रिटायरमेंट नोटिस नहीं भेजा था.

WFI के अनुसार, विनेश ने अगस्त 2025 तक निष्क्रिय रहने की जानकारी UWW को ई-मेल के जरिए दी थी. वहीं दिसंबर 2025 में उन्होंने फेडरेशन को पत्र लिखकर वापसी की इच्छा जताई थी.

अब आगे क्या?

WFI की कार्रवाई और विनेश के तेवरों से साफ है कि यह विवाद जल्द खत्म होने वाला नहीं है. 26 जून तक लगी पाबंदी के चलते उनकी वापसी फिलहाल टल गई है. अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि विनेश फोगाट WFI के नोटिस का आधिकारिक जवाब कैसे देती हैं और आगे यह मामला किस दिशा में जाता है.