31वां आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: पब्लिक वाणी सेमीफाइनल में, डीजीपी इलेवन बनी चैंपियन

31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में पब्लिक वाणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

31वां आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: पब्लिक वाणी सेमीफाइनल में, डीजीपी इलेवन बनी चैंपियन

भोपाल। 31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में पब्लिक वाणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में अब पब्लिक वाणी का सामना राज एक्सप्रेस से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दैनिक भास्कर और पीपुल्स समाचार आमने-सामने होंगे।

पब्लिक वाणी की आसान जीत

फेथ क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में टाइम्स ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 110 रन बनाए। जावेद ने 47 और जतिन ने 22 रन बनाए। पब्लिक वाणी की ओर से शशांक और देवेंद्र ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में पब्लिक वाणी ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान विशाल गर्ग और राम ने 25-25 रन बनाए, जबकि विनय शुक्ला ने 22 रनों का योगदान दिया। टाइम्स की ओर से कप्तान रामेंद्र सिंह ने दो विकेट लिए।शशांक को मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच और विशाल गर्ग को आरएनटीयू मोस्ट वेल्युएबल प्लेयर चुना गया। पुरस्कार फेथ ग्रुप के सीएमडी राघवेंद्र सिंह तोमर ने प्रदान किए।

डीजीपी इलेवन ने जीता विभागीय खिताब

विभागीय ग्रुप के फाइनल में डीजीपी इलेवन ने नगर निगम कमिश्नर इलेवन को 86 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 171 रन बनाए। दीशांत खरे ने 65 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि विजय सिंह और कप्तान संदीप सूर्यवंशी ने 34-34 रन बनाए। फहाद ने तीन विकेट