क्या आपकी त्वचा भी बेजान हो गई है? तो आजमाएं ये Homemade Body Scrub, त्वचा को मिलेगा मुलायम गुलाबी निखार!
Homemade body scrub: धूल-मिट्टी और धूप की वजह से हाथों की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। बॉडी स्क्रब बनाने के लिए आपको रसोई में मौजूद चावल, ओट्स, चीनी और चुकंदर चाहिए, जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में स्क्रब तैयार कर सकती हैं। यह स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है।
Homemade body scrub : रोजाना बॉडी पर साबुन या केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि स्किन की केयर और पूरी देखभाल की जाए, लेकिन इस भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप बिना किसी तामझाम के सिंपल स्किन केयर रूटीन चाहती हैं, तो इसके लिए आपको अपनी रसोई में जाना होगा।
बॉडी स्क्रब कैसे बनाएं?
बॉडी स्क्रब बनाने के लिए आपको रसोई में मौजूद चावल, ओट्स, चीनी और चुकंदर चाहिए, जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में स्क्रब तैयार कर सकती हैं। यह स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है।
इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच चावल, 2 चम्मच ओट्स और 2 चम्मच चीनी लें। इन तीनों चीजों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि पाउडर बहुत ज्यादा मोटा न हो, ताकि त्वचा पर स्क्रब करते समय ज्यादा रगड़ न लगे।
अब एक छोटा चुकंदर लें और उसे अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाकर मिक्सर में पीस लें। तैयार मिश्रण को छानकर इसका जूस अलग कर लें।
अब एक बाउल में तैयार किया हुआ चावल-ओट्स-चीनी का पाउडर लें। इसमें थोड़ा नारियल तेल मिलाएं। इसके बाद इसमें तैयार किया हुआ चुकंदर और गुलाब जल का जूस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आपका होममेड बॉडी स्क्रब तैयार है।

कैसे इस्तेमाल करें?
बॉडी स्क्रब को थोड़ी मात्रा में लेकर इसे अच्छी तरह पूरे हाथ पर लगाएं। ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा रगड़कर लगाने से स्किन पर रैशेज हो सकते हैं या स्किन लाल हो सकती है। इसलिए स्क्रब को आराम से और धीरे-धीरे लगाते हुए मलें और कुछ देर स्किन पर लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से हाथ धो लें और याद से मॉइस्चराइजर भी लगाएं।
एक बात का खास ध्यान रखें कि सेंसिटिव स्किन पर स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। कट, घाव, रैश या जलन वाली त्वचा पर इसे इस्तेमाल न करें। स्क्रब को हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल करना काफी है।

स्क्रब कैसे काम करता है?
स्क्रब बॉडी पर जमा टैनिंग को कम करने में मदद करता है। इस स्क्रब में मौजूद चावल, ओट्स और चीनी त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकते हैं, जबकि नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। चुकंदर का जूस स्क्रब को नेचुरल गुलाबी कलर भी देता है।
अगर इसे नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए और त्वचा को पर्याप्त मॉइस्चराइज रखा जाए, तो हाथ ज्यादा मुलायम और साफ नजर आ सकते हैं। हालांकि, हर इंसान की स्किन अलग होती है, इसलिए रिजल्ट भी अलग-अलग हो सकते हैं।
Anjali 
