Hair Fall रोकने का देसी तरीका, हफ्ते में 3–4 बार पिएं ये स्मूथी

क्या आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं? आज हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से एक हफ्ते के अंदर आपको रिजल्ट दिखने लगेगा।

Hair Fall रोकने का देसी तरीका, हफ्ते में 3–4 बार पिएं ये स्मूथी
google

मिलावट वाली जिंदगी में बालों का टूटना आम बात हो गई है। आजकल हर दूसरा व्यक्ति बाल झड़ने की प्रॉब्लम से जूझ रहा है। ऐसे में सवाल है कि अपने बालों को झड़ने से कैसे रोका जाए। आपने कभी न कभी बालों को झड़ने से रोकने के लिए अलग-अलग शैम्पू बदले होंगे, हेयर मास्क भी लगाया होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको बालों पर लगाना नहीं बल्कि उसका सेवन करना है।

इस स्मूथी को बनाने के लिए आपको चाहिए: अखरोट, बादाम, अंजीर, किशमिश और दूध। स्मूथी को बनाने के लिए आपको इन सभी चीज़ों को एक रात पहले पानी में भिगो कर रखना होगा। इसके बाद इसे ओट मिल्क या फिर लो-फैट दूध के साथ एक जार में डाल कर ब्लेंड कर लेना है। अगर आप मीठा पसंद करते हैं तो आप थोड़ा सा हनी भी ऐड कर सकते हैं। इस तरह आपका हेल्दी स्मूथी बन कर तैयार हो जाएगा।

इस स्मूथी को हफ्ते में 3-4 बार पी सकते हैं। यह न सिर्फ आपके हेल्थ के लिए अच्छा है बल्कि आपके बालों के लिए भी बढ़िया है। बादाम में विटामिन ई और बायोटिन होता है, जो बालों के झड़ने को कम करता है। साथ ही यह बालों को चमकदार भी बनाता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और सेलेनियम होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। अंजीर में आयरन और विटामिन सी होता है, जिससे बालों की जड़ों को ऑक्सीजन मिलता है और वे तेजी से ग्रो करते हैं।