निसान टेक्टन SUV लॉन्च: 10.49 लाख रुपये में दमदार फीचर्स के साथ एंट्री

निसान इंडिया ने नई टेक्टन SUV को 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिसमें दमदार डिजाइन और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू होगी, साथ ही ऋतिक रोशन को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

निसान टेक्टन SUV लॉन्च: 10.49 लाख रुपये में दमदार फीचर्स के साथ एंट्री
google

निसान इंडिया ने मार्केट में निसान टेक्टन एसयूवी, 10.49 लाख रुपये में लॉन्च कर दिया है। और इसी के साथ कंपनी भारतीय बाजार में मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में एंटर कर चुकी है। इस कार की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये है और इसका सबसे महंगा मॉडल निसान टेक्टन टेक्ना+ T280 DCT आप 18,59,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

इस कार को पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ काफी कम कीमत पर अभी लॉन्च किया गया है। टेक्टन की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू होगी। बता दें कि कंपनी ने ऋतिक रोशन को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

फीचर्स की बात करें तो टेक्टन आपको सीधी और दमदार बनावट के साथ, चौड़ी ग्रिल और फ्रंट लुक के साथ मिल जाएगी। जिसमें एलईडी हेडलाइट्स और सी-आकार की डीआरएल्स लगाई गई हैं। इसके बोनट को मस्कुलर डिज़ाइन और घुमावदार कर्व्स दिए गए हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। गाड़ी में बड़े व्हील आर्च और 18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ फ्रंट डोर्स के लिए पुल-स्टाइल हैंडल दिए गए हैं।

टेक्टन का पिछला हिस्सा भी आगे की तरह ही डिज़ाइन किया गया है, जिसमें टेललैंप्स और रियर बम्पर का मज़बूत डिज़ाइन शामिल है। ये आपको बड़े व्हील आर्च और 18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ मिल जाता है, जो SUV को और क्लासी लुक देता है।

गाड़ी के केबिन में डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री है और चार इंटीरियर थीम का ऑप्शन भी है। 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसे और अट्रैक्टिव बनाता है। SUV के साथ आपको वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-ज़ोन एसी कंट्रोल, पावर फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, गूगल मैप्स के साथ बिल्ट-इन गूगल ऐप, जेमिनी और कई अन्य फीचर्स भी मिल जाएंगे।